#TrudeauInIndia: मिलिए कनैडियन पीएम की पत्‍नी सोफी से और जानिए कैसी थी इनकी लवस्‍टोरी

जस्टिन ट्रड्यू की पत्‍नी सोफी राजनीति से कोसों दूर हैं और उन्‍हें राजनीति में कोई दिलचस्‍पी नहीं है लेकिन उनकी मानें तो उनके पति की वजह से उन्‍हें कई नई चीजों के बारे में पता लगा है। सोफी, जस्टिन के छोटे की भाई की क्‍लास में पढ़ती थीं तो दोनों के बीच में बचपन से जान-पहचान भी थी।

ओट्टावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू अपने पूरे परिवार के साथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। कनैडियन पीएम अक्‍सर अपने पूरे परिवार के साथ ही सफर करते हैं और उनकी पत्‍नी उनकी टूर प्‍लानर होती हैं। जस्टिन की पत्‍नी सोफी राजनीति से कोसों दूर हैं और उन्‍हें राजनीति में कोई दिलचस्‍पी नहीं है लेकिन उनकी मानें तो उनके पति की वजह से उन्‍हें कई नई चीजों के बारे में पता लगा है। सोफी, जस्टिन के छोटे की भाई की क्‍लास में पढ़ती थीं तो दोनों के बीच में बचपन से जान-पहचान भी थी। दोनों की शादी कभी होगी इस बारे में खुद सोफी को भी नहीं पता था। दोनों के बीच शुरुआत में रोमांस जैसा कुछ नहीं था। फिर दोनों की एक और मुलाकात हुई और यह मुलाकात जीवनभर के साथ में तब्‍दील हो गई। आज सोफी, जस्टिन के तीन बच्‍चों जेवियर, एला ग्रेस मारग्रेट और हैड्रियन की मां हैं।

छोटे भाई की क्‍लासमेट सोफी

छोटे भाई की क्‍लासमेट सोफी

सोफी ग्रेगरी ट्रड्यू, जस्टिन के छोटे भाई माइकल की काफी अच्‍छी दोस्‍त थीं। सोफी के मुताबिक वह जस्टिन को बचपन से जानती थीं लेकिन दोनों की उम्र में चार साल का अंतर था तो इसलिए उन्‍होंने कभी भी रिश्‍ते में रोमांस जैसी बात सोची ही नहीं थी। साल 1998 के बाद सोफी और जस्टिन की मुलाकात साल 2003 में एक चैरिटी इवेंट हुई जिसे सोफी और जस्टिन साथ में होस्‍ट कर रहे थे।

जस्टिन, सोफी के ड्रीम मैन

जस्टिन, सोफी के ड्रीम मैन

सोफी, जस्टिन के बारे में भूल चुकी थीं लेकिन उन्‍हें एक दिन न्‍यूजपेपर में जस्टिन की फोटो दिखी। इस फोटो को देखने के बाद सोफी को महसूस हुआ कि वह सिर्फ जस्टिन से ही शादी करेंगी और उनके साथ ही रहेंगी। एक वर्ष बाद जब चैरिट शो में जस्टिन और सोफी की मुलाकात हुई तो दोनों ने एक फिजिकल और इमोशनल कनेक्‍शन को फील किया। सोफी ने यह बात वीमेन ऑन फ्रांस को दिए इंटरव्‍यू में बताई थी।

जस्टिन ने कहा नो

जस्टिन ने कहा नो

लेकिन इसके अगले दिन जब सोफी ने जस्टिन को ई-मेल किया तो जस्टिन ने उसका जवाब ही नहीं दिया। सोफी ने भी अपने सहज अंदाज में जस्टिन को जवाब दिया। दोनों फिर तीन माह सड़क पर अचानक मिले और फिर जस्टिन ने सोफी को ई-मेल का जवाब न देने के लिए माफी मांगी। जस्टिन ने इसके साथ ही सोफी से उनका फोन नंबर भी लिया। यहां पर सोफी ने जस्टिन को मना कर दिया। सोफी चाहती थीं कि पीएम उन्‍हें हासिल करने के लिए थोड़ी मेहनत करें।

फिर हुई शादी

फिर हुई शादी

साल 2005 में सोफी और जस्टिन की शादी हो गई और अब इनके तीन बच्‍चे हैं पहला बेट जेवियर का जन्‍म अक्‍टूबर 2007 में हुआ, बेटी एला का जन्‍म फरवरी 2009 और छोटे बेटे हैड्रियन का जन्‍म 2014 में हुआ। सोफी की मानें तो हर महिला को घर पर रहकर अपने बच्‍चों की परवरिश पर ध्‍यान देना चाहिए।

योगा और म्‍यूजिक के लिए दीवानी सोफी

योगा और म्‍यूजिक के लिए दीवानी सोफी

सोफी साल 2006 से योगा सीख रही हैं और उन्‍होंने इसका एक कोर्स भी किया है। योगा इंस्‍ट्रक्‍टर का कोर्स पूरा करने के बाद वह बच्‍चों की योगा टीचर बन गईं। जब वह स्‍कूल में थीं तो उन्‍होंने बांसुरी गिटार बजाने की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा वह एक ट्रेन्‍ड बैले डांसर और साथ ही जैज और अफ्रीकी डांस भी कर लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+