मिलिए ब्रिटिश प्रिंस हैरी की हॉट एंड सेक्सी गर्लफ्रेंड मेगन से
सूट सीरीज में सेक्स सीन के लिए मशहूर हुईं कनैडियन एक्ट्रेस मेगन मार्केल ब्रिटिश प्रिंस हैरी की नई गर्लफ्रेंड। खुद को बताया दुनिया की सबसे लकी गर्ल।
लंदन। ब्रिटिश रॉयल फैमिली के राजदुलारे प्रिंस हैरी अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और अपने अफेयर्स को लेकर खबरों में रहे हैं। दुनिया की कई लड़कियां उन पर जान छिड़कती हैं लेकिन प्रिंस हैरी का दिल एक अमेरिकन एक्ट्रेस पर आया है।
सेक्स सीन के लिए मशहूर मेगन
मेगन मार्केल जिन्हें दुनिया भर में अमेरिकन टीवी सीरीज सूट्स में देखा गया, प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड हैं। मेगन को सूट्स में उनके बोल्ड और हॉट सेक्स सीन के लिए जाना जाता है।
पढ़ें-एक राजकुमार की लवस्टोरी जो ब्रेकअप के बाद भी रही महफूज
मेगन ने खुद खोला राज
डेली मेल की खबर के मुताबिक मेगन ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। मेगन ने खुद को दुनिया की सबसे लकी गर्ल बताया है।
मेगन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक के बाद एक कई रोमांटिक मैसेज अपडेट किए हैं जब से दुनिया को उनके और हैरी के अफेयर के बारे में पता लगा है।
हैरी ने मांगा मेगन का नंबर
32 वर्षीय हैरी मई माह में टोरंटो में स्पोर्ट्स से जुड़े एक कार्यक्रम को प्रमोट करने गए थे। वहीं पर उनकी मुलाकात मेगन से हुई थी। यहीं पर हैरी ने मेगन से उनका नंबर मांगा और उसके बाद से ही दोनों काफी करीब आ गए।
प्रिंस हैरी को लगी सीक्रेट विजिट की लत
बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। जहां प्रिंस हैरी, मेगन से मिलने के लिए कई बार चुपचाप कनाडा जा चुके हैं। मेगन भी कई बार लंदन गई हैं और उन्होंने हैरी से मुलाकात की है।