McDonald’s की फ्रेंचाइजी पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना, बर्गर में मिला था चूहे का मल
ब्रिटेन के लंदन में स्थित मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट पर खराब भोजन स्वच्छता के लिए लगभग £500,000 का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई एक ग्राहक द्वारा बर्गर रैपर के अंदर चूहों की लैट्रिन मिली थी।

ब्रिटेन में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर 5,00,000 पाउंड (लगभग रु. 5.14 करोड़) का जुर्माना लगाया गया है। एक ग्राहक को लंदन स्थित मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर चीजबर्गर के रैपर में चूहे का मल पाया गया था। इसके बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत की।
शिकायत के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच पड़ताल में आउटलेट में चूहों का भरमार मिला। इसके अलावा वहां कई हानिकारक कीड़े-मकोड़े पाए गए। अधिकारियों ने देखा कि आउटलेट गंदी परिस्थितियों में संचालित किया जा रहा था।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, निरीक्षण के दौरान स्टाफ रूम और स्टोरेज एरिया में भी गंदगी पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा मानते हुए इसे बंद करने का आदेश दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला 2001 का है।
अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भोजन तैयार करने वाले, मुख्य खाना पकाने और गर्म भोजन रखने वाले हिस्से सहित पूरे आउटलेट में एक चूहे के अवशेष और लैट्रिन पाया गया। यहां तक इस आउटलेट में बहुत ही गंदे स्थिति में भोजन तैयार किया जाता था, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक था।
डिस्ट्रिक्ट जज सुसान होल्डहैम ने कहा कि ग्राहक मैकडॉनल्ड्स में खाद्य स्वच्छता में उच्च मानकों की अपेक्षा करते हैं और "यह कोई बैकस्ट्रीट बर्गर या कबाब बार नहीं है। यहां पर बच्चे मैकडॉनल्ड्स में ट्रीट या पार्टी करने जाते हैं।"
डिस्ट्रिक्ट जज ने कहा कि इन आउटलेट्स को उच्च स्वास्थ्य मानकों का पालन करना चाहिए। रेस्टुरेंट का परिसर काफी गंदा था और वहां अंदर काई जमा थी, क्यूंकि वहां लंबे अरसे से साफ़ सफाई नहीं हुई थी।
मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी इस मामले में क्षमाप्रार्थी है। वह अपनी पूर्वी लंदन शाखा में खराब स्वच्छता की स्थिति के लिए माफी मांगती है।
मैकडॉनल्ड्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे "स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के उच्च स्तर" को बनाए रखते हैं, लेकिन "ऐसा करने में" विफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications