सिंक में बर्तन देखकर भागा Mcdonald का कर्मचारी, बीच शिफ्ट में छोड़ी नौकरी, वीडियो वायरल

McDonald Employees quits in mid shift: न्यूजीलैंड में मैकडोनल्ड कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी ने शिफ्ट के बीच में नौकरी छोड़ दी। दरअसल शिफ्ट के दौरान जब कर्मचारी से बर्तन से भरा सिंक धोने को कहा गया तो इस बात से नाराज कर्मचारी ने बीच शिफ्ट में ही नौकरी छोड़ दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि नौकरी के बीच में ही कर्मचारी छोड़कर चला जाता है। इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया है।

mcdonald

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैकडोनल्ड के आउटलेट में सिंक में काफी गंदे बर्तन भरे हैं। इसमे ग्रिल्स और फ्रायर भी है। हालांकि कर्मचारी अपनी आस्तीन को उपर करके इसे साफ करना शुरू कर देता है, लेकिन बीच में ही नाराज होकर कर्मचारी कहता है, नहीं, मैं ये सब नहीं साफ करने वाला, मैं ये साफ नहीं करूंगा, मैं नौकरी ही छोड़ता हूं। जिसके बाद नाराज मैनेजर उसपर चिल्लातीहै, लेकिन बाद में कर्मचारी कहता है कि मैं नहीं साफ करूंगा, मैं नौकरी छोड़कर जा रहा हूं।

मैनेजर चिल्लाती हुए कहती है कि वापस आओ, लेकिन कर्मचारी वीडियो पर यह कहते हुए बाहर चला जा रहा है कि मैं नहीं करूंगा ये काम, मैं नौकरी ही छोड़ रहा। वह कहता है कि मैं मैकडी छोड़ रहा, अब दूसरी तरफ मिलते हैं। इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को 1.4 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। कर्मचारी कहता है कि इन लोगों को लगता है कि मैं इसे साफ करने वाला हूं। हालांकि हर कोई कर्मचारी का समर्थन नहीं कर रहा है। कुछ लोगों ने इसके खिलाफ भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा यह बहुत मुश्किल काम नहीं है। बता दें कि न्यूजीलैंड में मैकडोनल्ड के 170 रेस्टोरेंट में 10000 कर्मचारी काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+