पाकिस्तान के Centaurus Mall में लगी भीषण आग, देर से पहुंची रेस्क्यू टीम
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि बचाव टीम के आने में देरी होने के कारण आग तेजी से ऊपरी मंजिल तक फैलती चली गई।
पाकिस्तान (pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (islamabad) के एक मॉल में भीषण आग लगने की सूचना है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि यहां सेंटॉरस मॉल (Centaurus Mall) की तीसरी मंजिल पर आग लगी गई है जो 20वीं मंजिल तक फैल गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटॉरस मॉल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लगने के बाद इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट सहित अन्य मंजिलों में फैल गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर बाद पहुंची।

इस्लामाबाद के Centaurus Mall में लगी भीषण आग
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि बचाव टीम के आने में देरी होने के कारण आग तेजी से ऊपरी मंजिल तक फैलती चली गई। खबर के मुताबिक इमारत के ऊपरी हिस्से में आवासीय अवासीय अपार्टमेंट हैं।

किसे के मरने या घायल होने की कोई खबर नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, आग बड़ी तेजी से फैलती जा रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। खबर के मुताबिक मौके पर पुलिस मौजूद है। वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भीषण आग के कारण आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार उठ रहा है।

कहां लगी आग
रिपोर्ट के अनुसार मॉल के एक रेस्तरां मे सबसे पहले आग की लपटें दिखीं, जिससे पूरा फूड कोर्ट आग की लपटों में घिर गया। वहीं, आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
वहीं राहत-बचाव के लिए मौजूद अधिकारी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉल को खाली करा रहे हैं। वहीं दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने की वजह से आग और भी ज्यादा फैल गई है। इसी कारण से आग बुझाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications