Masked Man Iran: Ali Khamenei के जनाजे में नकाबपोश बनकर पहुंचे थे मोजतबा? क्या आई खबर और क्या है सच्चाई?

Masked Man In Khamenei Funeral: ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे मे एक नकाबपोश शख्स को देखकर इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या वह मास्क और टोपी के पीछे छिपा हुआ शख्स कोई और नही बल्कि खुद मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) थे जो भेष बदलकर वहां पहुंचे थे। जिसके बाद अमेरिका-इजरायल समेत पूरी दुनिया के कान खड़े हो गए और उस मास्क मेन की तलाश की जाने लगी।

कौन बनेगा ईरान का अगला बॉस?

अपने पिता की मौत के बाद से ही मोजतबा खामेनेई लोगों की नजरों से पूरी तरह गायब हैं। दूसरी तरफ सरकारी टेलीविजन (State TV) ने तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में ताबूतों के पास मुस्तफा, मीसम और मसूद खामेनेई को खड़े हुए दिखाया, जहा हजारों की संख्या में शोक मनाने वाले लोग इकट्ठा हुए थे। ऐसे में ये सवाल भी उठने लगा है कि मोजतबा वाकई में सुप्रीम लीडर बन गए हैं या उन्हें कोई और ही कंट्रोल कर रहा है। ऐसे में मास्क्ड मेन के आने से बहस और ज्यादा तीखी हो गई।

Masked Man In Khamenei Funeral

चेहरे से मिलान और छुपाने की कोशिश

जनाजे में उस नकाबपोश शख्स की एंट्री ने सस्पेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत थ्योरी बनानी शुरू कर दी कि यह मोजतबा खामेनेई ही हो सकते है, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए इस लुक में आए थे। अब कुछ लोग मास्क के पीछे उनके चेहरे का जो हिस्सा दिख रहा है उससे मोजतबा के चेहरे से मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ ईरानी सरकार ने भी इस मामले पर बयान दिया है।

क्या बोली ईरानी सरकार?

हालांकि, ईरानी अथॉरिटीज की तरफ से किए गए एक ऑफिशियल ऐलान ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। अधिकारियों ने बताया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई, अगले हफ्ते तेहरान में अपने पिता के लिए एक मेमोरियल सेरेमनी (शोक सभा) करेंगे। यह इशारा करता है कि अली खामेनेई की मौत के बाद यह उनका पहला ऑफिशियल पब्लिक अपीयरेंस हो सकता है, जिसमे वे जनता के सामने आ सकते है। सरकार ऑफीशियली तो इस पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन सरकारी सूत्रों के हवाले से मोजतबा के न हो ने की खबर जरूर चल रही है। लेकिन लोगों को अब इस बात पर भी ऐतबार नहीं है। लोगों का मानना है कि सरकार इस बात को मानकर क्यों अपने लीडर को रिस्क में डालेगी? वहीं कुछ सरकार की बात से सहमत भी हैं।

काले कपड़ों और काले नकाब में आया था नकाबपोश

अगर उस नकाबपोश शख्स की बात करें, तो वह पूरी तरह से काले कपड़ों में था, उसने एक बेसबॉल कैप और फेस मास्क लगा रखा था। उसे जनाजे की फ्रंट रो (पहली लाइन) में खड़े होकर मारे गए ईरानी लीडर के लिए नमाज और दुआओं का नेतृत्व करने मे मदद करते हुए देखा गया था।

हालांकि, मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रहा यह सस्पेंस ज्यादा वक्त तक नही टिक पाया। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह नकाबपोश शख्स मोजतबा खामेनेई नही, बल्कि मोहम्मद जवाद खामेनेई थे, जो मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे बड़े पोते (eldest grandson) हैं। ईरान इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोहम्मद जवाद, अली खामेनेई के सबसे बड़े बेटे मुस्तफा खामेनेई के बेटे हैं। मुस्तफा खामेनेई का जन्म साल 1965 के आसपास हुआ था, और वे अपने परिवार के साथ तेहरान मे रहते है।

तो फिर क्यों पहना था मास्क?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में 86 साल के अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसी हमले के दौरान जवाद खामेनेई का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया था। आउटलेट द्वारा दिए गए अमेरिकी इंटेलिजेंस के दावों के मुताबिक, उस हवाई हमले मे मोजतबा खामेनेई का चेहरा भी बुरी तरह खराब (disfigured) हो गया था, जिस्के कारण वे सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि अब वे कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मेमोरियल सेरेमनी का टाइम और तारीख

अनाउंसमेंट के मुताबिक, अली खामेनेई की याद मे यह कार्यक्रम 23 जुलाई को शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी नोटिस में इस इवेंट को शहीद मुजाहिद इमाम के सम्मान में होने वाला एक बड़ा समारोह बताया गया है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोजतबा खामेनेई इस प्रोग्राम में आते हैं या नहीं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+