मैरी कॉम को यूके-इंडिया अवार्ड्स में मिला 'ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर' का पुरस्कार
खेल के क्षेत्र की दिग्गज और बॉक्सिंग में भारत की पहली ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को 5वें वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स में 'ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) की ओर से दिए जाने वाले यूके-इंडिया अवार्ड्स के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम और भारत की साझेदारी को आगे बढ़ाने वाली प्रमुख हस्तियों और व्यवसायों को सम्मानित किया जाता है।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरस्कार प्राप्त करते हुए मैरी कॉम ने कहा, 'इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं 20 साल से संघर्ष कर रही हूं, और मैंने अपने जीवन में, बॉक्सिंग में बहुत मेहनत की है, अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए बलिदान दिया है। इस मान्यता के लिए मैं वास्तव में तहे दिल से आपको धन्यवाद करती हूं।'
29 जून को फेयरमोंट विंडसर पार्क में आयोजित इस समारोह की मेजबानी ब्रिटेन के मशहूर हास्य अभिनेता और इंप्रेशनिस्ट रोरी ब्रेम्नर ने अपने खास अंदाज में की। इस समारोह में कई वीआईपी मेहमान, उद्योग जगत के दिग्गज, प्रभावशाली और मशहूर हस्तियां पहुंचीं थीं।
इस मौके पर आईजीएफ के सीईओ और फाउंडर मनोज लाडवा ने कहा, 'आज की शाम, हम बड़े और छोटे, ब्रिटिश और भारतीय व्यवसाय और संगठनों के उद्यम,साहस, नई खोज और सफलता का जश्न मनाते हैं, जो अब यूके-भारत संबंधों की शानदार प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि विजेता कोई एक ही हो सकता है, मैं सभी नामांकित व्यक्तियों और उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे दो महान राष्ट्रों के बीच जीत की साझेदारी के हर पहलू को समृद्ध किया है।'
यूके मे भारत के हाई कमिश्नर विक्रम दोरईस्वामी और मनोज लाडवा से 'यूके-भारत संबंधों के लिए आजीवन योगदान' पुरस्कार प्राप्त करते हुए डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपना आभार जताया और दोनों देशों के रिश्तों के प्रति सम्मान जाहिर किया।
इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से व्यापार, पेशेवर सेवाओं, सरकार, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावशाली छाप छोड़ने वालों के उन उत्कृष्ट योगदानों को मान्यता दी जाती है, जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय रोल निभाते हैं।।
इस मौके पर 'यूके-भारत संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान' पुरस्कार प्राप्त करने वाले नेहरू सेंटर लंदन के डायरेक्टर अमीश त्रिपाठी ने कहा, ' पिछली कई शताब्दियों में एक भारतीय होने के लिए ये सबसे रोमांचक समय में से एक है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था ने कई लोगों को, जिनमें पश्चिमी देशों के लोग भी शामिल हैं, भारत के बारे में अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है। वास्तव में भारतीय संस्कृति पश्चिम के लोगों समेत कई अन्यों को अलग तरह से विचार करने पर मजबूर करती है; और पश्चिम में भारतीय संस्कृति के विकास और उसे लोकप्रिय बनाने में नेहरू सेंटर का योगदान हमारा सौभाग्य है।'
- यूके-इंडिया अवार्ड्स 2023 के तहत निम्नलिखित श्रेणियों में उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया:
- मार्केट एंट्रेंट ऑफ द ईयर- CrowdInvest
- कंसल्टेंसी ऑफ द ईयर- SannamS4
- लीगल प्रैक्टिस ऑफ द ईयर- सिरिल अमरचंद मंगलदास
- फाइनेंशियल सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द ईयर- आईसीसीआई बैंक यूके पीएलसी
- टेक्नोलॉजी कंपनी ऑफ द ईयर- Mphasis
- बिजनेस प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द ईयर- एफआईसीसीआई-यूके
- सोशल इंपैक्ट प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर- Action Aid UK
- यूके-भारत संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान- नेहरू सेंटर
- यूके-भारत संबंधों के लिए आजीवन योगदान- शेखर कपूर
- ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर- मैरी कॉम
इस कार्यक्रम के वक्ताओं की पूरी लिस्ट और संबंधित प्रोग्राम की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक कीजिए
ग्लोबल इंडिया फोरम के बारे में और ज्यादा जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए












Click it and Unblock the Notifications