Video: अब बॉक्सिंग रिंग में उतरे मार्क जकरबर्ग, जमकर चलाए पंच-किक
वॉशिंगटन, 05 सितंबर। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। आपको याद होगा जब वह भारत के दौरे पर आए थे तो राजपथ पर वह सुबह टहलने के लिए गए थे। फिटनेस को लेकर जकरबर्ग की ललक को हर कोई जानता है। मार्क जकरबर्ग का फिटनेस के प्रति जुनून का एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि जकरबर्ग अपने ट्रेनिंग पार्टनर खाई वू के साथ बॉक्सिंग कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जकरबर्ग मुक्के चला रहे हैं, किक मार रहे हैं।

वीडियो शेयर किया
अगर आप सोच रहे हैं कि मार्क जकरबर्ग मेटावर्स में यह सब कर रहे हैं तो आप गलत हैं, वह यह प्रैक्टिस अपने पार्टनर के साथ असल में कर रहे हैं। मेटा सीईओ ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना यह वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह अपने ट्रेनिंग पार्टनर खाई वू जिन्हें द शैडो के नाम से भी जाना जाता है, प्रैक्टिस कर रहे हैं। दरअसल मार्क जकरबर्ग अल्टिमेट फाइटिंग चैंपियनशिप फाइट पास में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसी में हिस्सा लेने से पहले जकरबर्ग ने यह प्रैक्टिस किया।

फिटनेस को लेकर काफी सजग
बता दें कि यूएफसी अमेरिकन बेस्ड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। जकरबर्ग ने फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा मेरे ट्रेनिंग के साथी, खाई वू, आज रात यूएफसी फाइट में उतर रहे हैं। आपको जीत मिले खाई, मैं बेहतरीन फाइट की उम्मीद कर रहा हूं। ऐसा शायद यह पहली बार है जब मार्क जकरबर्ग कॉम्बैट स्पोर्ट्स में हाथ आजमा रहे हैं, जोकि आजकल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अपनी फिटनेस को लेकर ना सिर्फ मार्क जकरबर्ग बल्कि दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति जेफ बेजोस, एलन मस्क भी इसपर खासा ध्यान देते हैं।

बेजोस-मस्क भी फिटनेस फ्रीक
जेफ बेजोस की बात करें तो वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। बेजोस की सिक्स पैक एब्स का राज उनके फिजिकल ट्रेनर वेस्ले ओकर्सन हैं। वेस्ले के क्लाइंट की बात करें तो जेफ बेजोस के अलावा टॉम क्रूज, गेरार्ड बटलर, इस्ला फिशर भी हैं। वहीं एलन मस्क की बात करें तो उन्होंने पीरियोडिक फास्टिंग के जरिए अपना वजन 20 पाउंड कम किया है और काफी फिट नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications