अब छिड़ेगी असली जंग: एलन मस्क की Twitter को टक्कर देने के लिए जुकरबर्ग ला रहे नया ऐप Threads
पिछले साल ट्विटर टेकओवर के बाद पहली बार एलन मस्क को अब सबसे बड़ी टक्कर मिलने जा रही है। 6 जुलाई को मार्क जुकरबर्ग थ्रेड्स ऐप को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस ऐप के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये ट्विटर जैसे फीचर मौजूद हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाला मेटा की Threads App के लॉन्च की जानकारी ऐसे समय में आ रही है जब ट्विटर द्वारा रोज-रोज के बदलाव से यूजर्स परेशान हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी का फायदा उठाने के लिए मेटा ने तैयारी कर ली है और इसी हफ्ते अपना नया ऐप ला रहे हैं।

ऐपल इंक के ऐप स्टोर पर इसकी लिस्टिंग सामने आ गई है। इसकी लिस्टिंग से पता चलता है कि नया थ्रेड्स ऐप ट्विटर की तरह ही टेक्स्ट बेस्ड पोस्ट के साथ आएगा, जिसे लाइक, कमेंट और शेयर किया जा सकेगा। खास बात ये मालूम हुई है कि लोग इंस्टाग्राम पर जिन अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, उन्हें फॉलो कर सकेंगे और अपना वही यूजरनेम रख सकेंगे।
बीते कुछ सालों में ट्विटर से मिलते-जुलते कई सारे ऐप आए हैं। डोनल्ड ट्रम्प का ट्रुथ सोशल ऐप, मास्टोडॉन, जैक डोर्सी का ब्लूस्काई आदि...हालांकि अभी तक किसी को भी ट्विटर की तरह कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है।
थ्रेड्स सफल होगा या नहीं इसे लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का मानना है कि ट्विटर पहले से ऑरिजिनल हे, और काफी चर्चित है। जो पहले से इतना चर्चित ऐप हें, वहां के लोग उसकी कॉपी ऐप पर जाना शायद ही पसंद करें।
वहीं, कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्क जुकरबर्ग का ये नया ऐप ट्विटर के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा हो सकता हे। उनका मानना है कि मेटा के पास ट्विटर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। थ्रेड्स इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा, इसलिए इसके पास पहले से ही करोड़ों यूजर्स मौजूद होंगे।
थेड्रस को जीरो से शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी। यदि आप किसी नए ऐप पर जाते हैं तो सबसे बेड़ी मुश्किल वहां पर अपने करीबी, जान-पहचान के लोगों, समान सोचे-विचारधारा वाले लोगों को जोड़ना होता है। इस ऐप पर ये पहले से मौजूद होगा। आपके सारे मिस्र बस एक क्लिक की दूरी पर मिल जाएंगे। ऐसे में ये ऐप सच में एलन मस्क को लिए चुनौती बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications