मार्क जुकरबर्ग को क्या हुआ था, जो 5 महीने तक बैठना पड़ा घर! अब पहुंचे Gym तो वायरल हो गई Video
MARK ZUCKERBERG VIRAL VIDEO: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जिम में वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं।
अब आप सोच रहे होगें, इसमें बड़ी बात कौन सी है, तो आपको बता दें, कि जुकरबर्ग ने पिछले 5 महीने से कोई जिम वर्कआउट नहीं किया था। घुटने की सर्जरी के पांच महीने बाद मार्क जुकरबर्ग सोमवार को जिम गए।

मिक्स माटेरियल आर्ट (एमएमए) में ट्रेनिंग के दौरान मेटा सीईओ मार्क के घुटने का लिगामेंट फट गया था। जिसके लिए उन्होंने अपने घुटने का सर्जरी कराया।
मार्क ने कैप्शन में लिखा
मार्क ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"सर्जरी के पांच महीने बाद। रिकवरी अच्छी चल रही है और ताकत वापस मिलनी शुरू हो गई है।,सच में आने वाले महीनों में आसानी से ट्रेनिंग कर सकता हूं।" सभी के प्यार और सपोर्ट को अप्प्रेसियट करता हूं।"
कमेंट पर रिप्लाए
वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में कहा था कि मेटा सीईओ ने "एलोन को मंगल ग्रह पर धकेल दिया होगा।"
जिस पर जुकरबर्ग, जो नियमित रूप से अनुयायियों की टिप्पणियों का जवाब देते हैं, रिवल अरबपति एलोन मस्क पर कमेंट करने से नहीं चूके और जवाब में लिखा,"जब मैं वापस आऊंगा तो असली सेनानियों के साथ कॉम्पिटिशन करूंगा।"
पिछले साल कॉम्पिटिशन एमएमए फाइट
आपको बता दें, पिछले साल नवंबर में अपनी चोट की झलक साझा करते हुए, जुकरबर्ग ने कहा था कि "कॉम्पिटिशन एमएमए फाइट के लिए ट्रेलिंग" के दौरान उनका लिगामेंट फट गया था, जो 2024 की शुरुआत में होने वाली थी।
उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान मिक्स माटेरियल आर्ट और ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु का ट्रेनिंग शुरू किया। उन्होंने अपना पहला टूर्नामेंट पिछले साल मई में पूरा किया था।
दोनों लोग लड़ाई को लेकर गंभीर थे
जुकरबर्ग ने एलन मस्क के केज मैच के चैलेंज को भी एक्सेप्ट कर लिया था। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के प्रेसिडेंट डाना व्हाइट के अनुसार, दोनों लोग लड़ाई को लेकर गंभीर थे।
चुनौती के बाद, अरबपतियों ने मुक्केबाजों से ट्रेनिंग लिया। मस्क के व्दारा दिये ऑफर को मार्क ने पिछले अगस्त में अपने पिछवाड़े में प्रेक्टिस फाइट करने के ऑफर को पब्लिकली ठुकरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications