स्कैंडल: अभिनेत्री मर्लिन मुनरो को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के भाई ने ही दिया था जहर, जासूस ने बताया

अमेरिका की मशहूर सिंगर और अभिनेत्री मर्लिन मुनरो को पूर्व राष्ट्रपति जॉन. एफ कैनेडी के भाई ने सीक्रेट जहर दिया था।

वॉशिंगटन, जुलाई 05: बेहद खूबसूरत, उससे भी ज्यादा मशहूर और उससे भी ज्यादा चर्चा...जी हां हम बात कर रहे हैं अमेरिका की सेक्स सिंबल कही जाने वालीस हॉलीवुड की मशहूर स्टार और सिंगर मर्लिन मुनरो की मौत, जिसपर एक जासूस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मर्लिर मुनरो की मौत आज भी पूरी दुनिया के लिए एक रहस्य है। लेकिन, अमेरिका के एक पूर्व जासूस ने खुलासा किया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के भाई ने ही मर्लिन मुनरो को बेहद रहस्यमयी जहर दिया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से संबंध

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से संबंध

कहा जाता है कि हॉलीवुड सेंसेसन और सिंगर मर्लिन मुनरों का अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के साथ संबंध था, लेकिन जब सिर्फ 36 साल की उम्र में मर्लिन मुनरों की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी, तो फिर उसकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था। अमेरिका के पूर्व जासूस माइक मोथमिलर ने अब खुलासा किया है कि मर्लिग को अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेटी का भाई बॉबी कैनेटी ने सीक्रेट जहर दिया था।

सीआईए ने बनाया था जहर

सीआईए ने बनाया था जहर

जासूस ने खुलासा करते हुए कहा है कि ''इस टॉप सीक्रेट जहर का निर्माण अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने किया था।'' जासूसी छोड़ चुके माइक रोथमिलर ने कहा कि, बॉबी कैनेडी ने मर्लिन मुनरो को जहर दिया था ताकि वह सार्वजनिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके भाई के साथ अपने संबंधों की घोषणा न कर सकें। आधिकारिक तौर पर यह कहा गया था कि, डिप्रेशन की वजह से वो ड्रग्स की लत में फंस हई खी और फिर मर्लिन मुनरो ने 4 अगस्त 1962 की शाम को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, मर्लिन मुनरों की मौत के बाद अमेरिका में काफी बवाल हुआ था, लेकिन अब उनकी मौत के कई सालों बाद जासूस ने फिर से राज उगलना शुरू किया है।

मुनरो ने उड़ाई थी प्यार की अफवाह!

मुनरो ने उड़ाई थी प्यार की अफवाह!

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने कभी भी मर्लिन के साथ अपने संबंधों की पुष्टि नहीं की। लेकिन, लोग बताते हैं कि दोनों के बीच रिश्ते काफी नजदीकी के और बेहद घनिष्ठ थे। इतना ही नहीं, दोनों की सिर्फ एक ही असली फोटो साथ की है। इसके बाद भी रोथमिलर अपनी आने वाली किताब में एक गोपनीय पुलिस डोजियर लाए हैं जिसे लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के रिकॉर्ड में रखा गया था।

अटॉर्नी जनरल ने की थी हत्या

अटॉर्नी जनरल ने की थी हत्या

पुलिस डोजियर में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस की हत्या अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने की थी और उस वक्त पुलिस ने पूरे मामले पर पूरी तरह से पर्दा डाल दिया था। पूर्व जासूस रोथमिलर ने कहा कि, 'जब मैं यूनिट में गया तो मुझे नहीं पता था कि वहां क्या है। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। कैनेडी परिवार की तीन फाइलें थीं। ये तीनों एक दूसरे से मकड़ी के जाले की तरह जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि फाइलों से पता चला कि पुलिस द्वारा मर्लिन पर नजर रखी जा रही थी और उनके फोन टैप किए जा रहे थे। इसके साथ ही उनके घर पर क्या हो रहा था, यह देखने के लिए वहां विशेष उपकरण लगाए गए।

बेसबॉल खिलाड़ी से भी जुड़ा नाम

बेसबॉल खिलाड़ी से भी जुड़ा नाम

आपको बता दें कि हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर मर्लिन मुनरो की चकाचौंध भरी जिंदगी का काला धब्बा उनकी रहस्यमयी मौत है। मर्लिन मुनरो का जीवन और मृत्यु इस बात का उदाहरण है कि अगर किसी इंसान को जरूरत से बहुत ज्यादा मिल जाता है, तो फिर उसके साथ क्या होता है। मर्लिर मुनरों मे खुद को ड्रग्स के दलदल में धंसा लिया था। मर्लिन मुनरो की कहानी उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो चकाचौंध भरी जिंदगी जीना चाहते हैं। मर्लिन मुनरो का नाम जॉन कैनेडी से लेकर सिंगर फ्रैंक सिनात्रा और बेसबॉल खिलाड़ी जो डिमैगियो तक, कई लोगों के साथ जोड़ा गया। इसके साथ ही मर्लिन मुनरों ने कई शादियां भी की थीं, जो बुरी तरह से असफल साबित हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+