अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में कई लोगों की मौत, सौ से ज्यादा घायल

काबुल। एक बड़ी खबर अफगानिस्तान से हैं, जहां के पश्चिमी घोर प्रांत में रविवार को आत्मघाती कार बम हमले में कई लोगों की मौत हो गई है और सौ से ज्यादा घायल होने की खबर है, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरन ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा है कि कार बम हमला पुलिस प्रमुख के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर किया गया। घोर में हमले की किसी ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। कतर में तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी रहने के बीच यह हमला हुआ है।

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में कई लोगों की मौत

मालूम हो कि अभी 13 अक्टूबर को भी यहां के कंधार सिटी में भी बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और 5 लोग घायल हो गए थे, जबकि अफगानिस्तान के अंपायर बिस्मिल्लाह जन शिनवारी की भी 3 अक्टूबर को अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में सड़क पर हुए एक विस्फोट में मृत्यु हो गई थी, इस हादसे में उनके परिवार को सात सदस्यों की भी मौत हुई थी, 36 वर्षीय शिनवारी 2017 में गाजी अमानुल्लाह रीजनल वनडे में अंपायरिंग कर चुके थे।

दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई और उग्रवाद फिर से बढ़ गया है

गौरतलब है कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई और उग्रवाद फिर से बढ़ गया है सरकार का कहना है कि इन दिनों तालिबान आतंकवादियों ने हेलमंद और पड़ोसी कंधार प्रांतों में गतिविधियां तेज कर दी हैं लेकिन तालिबान की ओर से सरकार की तरफ से लगाए गए आरोपों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+