मलेशिया में सड़क पर गाड़ियों से टकराया प्राइवेट जेट, 10 लोगों की मौत, मृतक में एक विधायक भी शामिल

मलेशिया के सेलांगोर राज्य में एक विमान हादसा हो गया है। यहां पर गुरुवार को एक प्राइवेट प्लेन क्रैश दो वाहनों से टकराकर सड़क पर क्रैश कर गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में मरने वाले 10 लोगों में विमान में सवार आठ लोग और विमान की चपेट में आने वाले बाकी दो लोगों में एक कार का चालक और एक मोटरसाइकिल चालक शामिल थे।

private jet crash in Malaysia

ये प्राइवेट प्लेन जेट वैलेट का था। प्लेन गुरुवार को दोपहर 2.08 बजे लैंगकॉवी से रवाना हुआ था। ये दुर्घटनास्थल लैंगकॉवी से 10 किमी की दूरी पर स्थित है।

सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने कहा कि विमान उतरने की तैयारी कर रहा था। प्लेन को हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा उतरने की मंजूरी दे दी गई थी लेकिन लैंडिंग से दो मिनट पहले जेट का नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। इसके बाद प्लेन हाईवे पर लैंड करने लगा, उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन एवं बचाव विभाग 10 मिनट में आग पर काबू पाने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि वे अभी भी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं और पीड़ितों की पहचान की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की कि पीड़ितों में से एक 54 वर्षीय पहांग राज्य विधानसभा सदस्य जौहरी हारुन थे, जिन्हें 2022 के आम चुनाव में नए बारिसन नैशनल उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया था। उन्होंने बेंटोंग संसदीय क्षेत्र में पेलांगई राज्य सीट जीती।

प्राइवेट जेट कंपनी जेट वैलेट ने जांच में अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया है। इस घटना के बाद मलेशिया के राजा, सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने शाम लगभग 5.30 बजे दुर्घटनास्थल का दौरा किया। मलेशियाई परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने कहा कि ब्लैक बॉक्स को बरामद करने का मिशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+