चीन में बड़ा हादसा, भूस्खलन से 47 लोग दबे, पहाड़ टूटने से कई मकान तबाह, शी जिनपिंग ने दिया निर्देश

चीन के के यूनान प्रांत के झाओतोंग शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार सुबह भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दर्जनों लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। ये भूस्खलन स्थानीय समयानुसार सुबह 05:51 बजे हुआ।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कम से कम 47 लोग मलबे में दबे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शून्य से नीचे तापमान वाले इलाके में बचाव ऑपरेशन चलाने का आदेश दिया है। इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 500 लोगों को बचाया जा चुका है।

China Landslide Rescue Operation

ये भूस्खलन कैसे हुआ इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटनास्थल पर 1000 अधिक कर्मचारी तैनात हैं। ग्रामीणों में से एक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अधिकांश निवासी या तो बुजुर्ग थे या बच्चे थे।

एक अन्य निवासी ने स्थानीय समाचार आउटलेट जिमू न्यूज को बताया कि भूस्खलन तब हुआ जब सोमवार सुबह कई लोग सो रहे थे। चश्मदीद ने बताया कि अचानक से तेज आवाज हुई, जैसा बम फटा हो। फिर जमीन में कंपन महसूस हुई। ऐसा लगा की भूकंप आ गया।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो क्लिप में बचावकर्मियों को बर्फ से ढके पहाड़ों की पृष्ठभूमि में मलबे के ढेर पर चलते हुए दिखाया गया है। ढही हुई चिनाई के बीच निजी सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। बचावकर्मियों के मुताबिक खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

चीनी वेबसाइट CCTV के मुताबिक यूनान प्रांत में कई पहाड़ हैं, जो कि बेहद संवेदनशील हैं। भूस्खलन के बाद पहाड़ों का मलबा निचले इलाकों में बने घरों पर गिरा। अब तक 18 घर तबाह हुए हैं। हल्की बर्फबारी अब भी जारी है। लैंडस्लाइड कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। लोगों की सुरक्षा को लेकर इस इलाके में क्या इंतजाम थे, इस बारे में भी प्रशासन ने नहीं बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+