अमेरिका में प्रीति जिंटा के परिवार के कई लोग अचानक हुए कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- मैं खुद को असहाय....

Bollywood Hindi News: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है, जहां 9 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। आम से लेकर खास तक सभी को ये वायरस अपनी चपेट में ले रहा है। जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी है वो लोग तो बच जा रहे, लेकिन जो ज्यादा लापरवाही बरत रहे उनको इसका गंभीर परिणाम भुगतान पड़ रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी लोगों से कोरोना को गंभीरता से लेने की अपील की है। साथ ही अपने परिवार से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा भी शेयर किया।

मां-भाई, बच्चे पॉजिटिव

मां-भाई, बच्चे पॉजिटिव

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अमेरिका में थी। वहां पर तीन हफ्ते पहले मेरी मां, भाई, भाभी, उनके बच्चे और चाचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे टर्म ने अचानक से नए मीनिंग ले लिए। वो वहां पर खुद को असहाय और शक्तिहीन महसूस कर रही थीं, जब तक उनके परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती थे।

'रातों-रात हो सकता है खतरनाक'

'रातों-रात हो सकता है खतरनाक'

प्रीति ने आगे लिखा कि मैं वहां के अद्भुत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की आभारी हूं। जिन्होंने इस मुश्किल हालात में हम लोगों की मदद की। उन्होंने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने लिखा कि उन लोगों के लिए जो कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, वो सावधान रहें क्योंकि रातों-रात ये खतरनाक हो सकता है। प्लीज अपना ध्यान रखें और मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अब वो लोग निगेटिव आ गए हैं, ऐसे में मैं राहत की सांस ले सकती हूं। उन्होंने अंत में सबको नए साल की शुभकामनाएं दीं।

अमेरिका में रहते हैं पति

अमेरिका में रहते हैं पति

प्रीति ने अमेरिकी मूल के जीन गुडइनफ के साथ 2016 में शादी की थी। खास बात ये है कि उनके पति उनसे 10 साल छोटे हैं और पेशे से फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। ये शादी तो उन्होंने लॉस एंजिलिस में गुपचुप तरीके से की, लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी। प्रीति किंस इलेवन पंजाब टीम की सह मालकिन हैं। साथ ही अब एक्टिंग के अलावा वो फिल्में भी प्रोड्यूस करने लगी हैं। चर्चा है कि प्रीति एक वेब सीरीज पर ऋतिक रोशन के साथ काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+