मैनचेस्टर: 12 मंजिला इमारत में लगी आग, एक घायल
मैनचेस्टरः मैनचेस्टर में एक 12 मंजिला इमारत में आग लगी गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां को बुला लिया गया। प्रशासन ने वहां के लिए लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी। आग के कारणों की पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
एक शख्स घायल हो गया
बताया जा रहा है कि आग तीन फ्लॉर तक फैल गई, क्योंकि बालकनी को लकड़ी का बनाया गया था। इमारत में आग लगने से एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पहले ये आग नौवीं मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद आग दूसरे फ्लॉर पर भी लग गई।
|
फायर सर्विस ने दी जानकारी
फायर सर्विस ने ट्वीट करके जानकारी दी कि फायर कई फ्लॉर पर लगी थी, हमें इसे नियंत्रित कर लिया है। साथ ही फायर सर्विस ने मुश्किल हालात में अच्छा काम करने के लिए पुलिस और एंबुलेंस को भी शुक्रिया कहा।
आग पर पा लिया काबू
मैनचैस्टर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर आग के कई वीडियो देखने को मिले। वीडियो में आग को देखा जा सकता है। आग से इमारत के दो ही फ्लॉर प्रभावित हो पाए। हालांकि फायर सर्विस की वजह से आग पर काबू पा लिया गया।