एयरपोर्ट पर सबके सामने पैंट की जिप खोलकर शख्स करने लगा Toilet, लोग बनाते रहे Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा जिसमें वह कुर्सी पर बैठे-बैठे ही पेशाब करने लगता है। इस दौरान उसके आस-पास काफी लोग बैठे थे लेकिन उसने बिना किसी के बारे में सोचे अपने पैंट की चेन खोली और पेशाब करने शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कई यूजर्स ने शख्स की आलोचना की तो कई उसकी ऐसी हरकत से हैरान थे।

सबके सामने किया Toilet

सबके सामने किया Toilet

वायरल हो रहे वीडियो को पैसेंजर्स शेमिंग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह किसी हवाई अड्डे के टर्मिनल के वेटिंग रूम का वीडियो है जहां यात्री प्रतीक्षा करते हैं। हम भी जब कभी यात्रा करते हैं तो हमारे आस-पास ऐसे पैसेंजर होते हैं जिनसे हम असहज महसूस करने लगते हैं। लेकिन वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल पर प्रतीक्षा कर रहे उस शख्स ने जो किया वह सबको हैरान करने वाला था।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने सामान के साथ वेटिंग रूम में बैठा है, इस दौरान वहां से अन्य यात्रियों का भी आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच शख्य अपने पैंट की जिप खोलता है और कुर्सी पर बैठे रहते हुए ही पेशाब करने लगता है। शख्स की यह हरकत उससे कुछ दूरी पर बैठे यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स की दाहिनी तरफ भी कुछ यात्री बैठे हैं वह भी उसकी हरकत देखकर स्तब्ध रह जाते हैं।

यूजर्स ने कहा- इसे गिरफ्तार करो

शख्स को ऐसा करते देख भी वहां बैठा कोई भी यात्री कुछ नहीं कहता ना ही उसे रोकने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी काफी आलोचना हो रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा गया और लगभग 5 हजार लाइक्स मिले हैं। कई यूजर्स ने पेशाब करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोई भी इस बारे में कुछ क्यों नहीं कर रहा है? बस वहाँ बैठे देख रहे हो?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+