राहगीर से सामान चुराकर भाग रहा था चोर, अचानक बीच सड़क पर खुल गई पैंट...हुआ मजेदार वाकया
अमेरिका में दिन दहाड़े चोरी करते वक्त एक चोर की बीच रास्ते पर पैंट खुल गई। जानिए फिर क्या हुआ मजेदार वाकया।
न्यूयॉर्क, जुलाई 28: चोर-लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिसवालों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे आप चोर की बुरी किस्मत कह सकते हैं। अमेरिका में एक चोर एक राहगीर का सामान चुराकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन भागने के दौरान चोर की किस्मत उसे दगा दे जाती है और उसका पैंट खुल जाता है। ये पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा था। जानिए, आगे क्या हुआ।

दिन-दहाड़े चोरी
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के ब्रूकलिन में चोर को चोरी करना काफी भारी पड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रूकलिन की एक सड़क पर एक चोर राहगीर को लूटने की कोशिश क रहा था, उसने राहगीर से सामान छीन भी लिया, लेकिन भागते वक्त उसका पैंट खुल गया। रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरा वाकया 12 जुलाई का है और सीसीटीवी फूटेज में पूरा वाकया कैद हुआ है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि लूटपाट के दौरान अपराधी, पीड़ित को पटक देता है और फिर उसका सामान लूटने की कोशिश करने लगता है। लेकिन, पीड़ित शख्स किसी हालत में सामान देने के लिए तैयार नहीं था।

राहगीर को घसीटने लगता है चोर
सीसीटीवी फूटेज में दिखता है कि राहगीर को चोर घसीटने लगता है और उसका सामान छीनने के लिए मशक्कत करने लगता है। पीड़ित लड़का करीब 25 साल का था, जिसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सीसीटीवी में दिखता है कि चोर के साथ संघर्ष के दौरान वो फूटपाथ पर गिर जाता है और चोर उसे घसीटने लगता है, ताकि उसका सामान छीन सके। इसी दौरान कुछ और राहगीर पीड़ित शख्स को बचाने के लिए उधर आने लगते हैं। जिसके बाद चोर घबराने लगता है और फिर भागने की कोशिश करने लगता है।

चोर का खुल गया पैंट
लोगों को अपनी तरफ आता देख चोर भागने की कोशिश करने लगता है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर का पैंट खुल गया है और वो एक हाथ से अपने पैंट को संभालने की कोशिश कर रहा है। पैंट गिरने से बचाने के लिए चोर को सामान छोड़ना पड़ता है और इसी बीच कई आदमी चोर की तरफ तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिसके बाद पकड़े जाने से बचने के लिए चोर तेजी से पैंट पहनता है।

राहगीर ने खींचा पैंट
रिपोर्ट के मुताबिक, जब चोर राहगीर का सामान लूटने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त राहगीर अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है और चोर का पैंट खोल देता है। राहगीर ने ना सिर्फ चोर का पैंट खोल दिया, बल्कि उसे खींच दिया, जिससे चोर का पैंट नीचे आ गया और वो बीच सड़क पर सिर्फ अंडरवियर में आ जाता है।
किसी तरह जान बचाकर भागा चोर
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बीच सड़क पर पैंट खुलने की वजह से चोर बुरी तरह से शर्मिंदा हो जाता है और लोगों को अपनी तरफ आता देख फौरन वहां से भाग निकलता है। बीच सड़क पर घटना होने की वजह से वहां काफी ज्यादा जाम लग जाता है। लेकिन, वहां मौजूद तमाम लोग राहगीर की तारीफ करने लगते हैं। क्योंकि अगर वो चोर की पैंट नहीं खोलता तो उसका सामान निश्चित तौर पर चोरी हो जाता। लेकिन, उसने अपनी सूझबूझ से सामान चोरी होने से बचा लिया।

एसयूवी से भागा चोर
न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक चोर राहगीर का सामान चोरी करने में नाकामयाब रहता है और किसी तरह से जान बचाकर भाग निकलता है। पुलिस के मुताबिक, चोर एक सफेद रंग के एसयूवी से भाग निकलता है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़ित राहगीर को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसके घुटनों पर पैर पर आए चोट का इलाज किया गया। वहीं, चोर की तलाश के लिए उसके ऊपर इनाम रखा गया है और छापेमारी की जा रही है।

डकैती के मामले में भारी इजाफा
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में लूटपाट की घटनाओं में 16 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। एनवाईपीडी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल 11 जुलाई की तुलना में 2021 में लूटपाट की घटनाओं में 28.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो इसका सबसे हालिया डेटा है। 2020 में 623 की तुलना में 2021 में 803 लूटपाट की घटनाएं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications