पत्‍नी को दिया धोखा, माफी मांगने के लिए माफीनामे का ही बनवा डाला टैटू

टेक्‍सास। अमेरिका के एक शख्स ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उसकी ही बातें हो रही हैं। इस व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी को धोखा दिया और फिर उससे माफी मांगने के लिए माफीनामे का टैटू बनवा डाला। इस शख्स ने अपनी पत्नी से माफी मांगने के लिए बनवाए गए इस टैटू की एक फोटो शेयर की। डेली मेल की खबर के मुताबिक इस व्‍यक्ति की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग स्‍पेलिंग गलत लिखने पर उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। यह व्‍यक्ति अमेरिकी राज्‍य ह्यूस्‍टन के टेक्‍सास का रहने वाला है।

tattoo-husband.jpg

'मैं जोस हूं और मैं धोखेबाज'

टैटू बनवाने जॉस टेरेस नाम के इस व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी को धोखा दिया था, जिसके बाद उसने माफी मागने की कोशिश की। लाख कोशिशों के बाद भी पत्‍नी ने टेरेस से बात नहीं की। इसके बाद माफी मांगने के लिए टेरेस ने माफीनामे को शरीर पर ही टैटू के रूप में गुदवा लिया। टेरेस ने अपनी पत्नी से सॉरी कहा है और जो टैटू बनवाया है उसमें लिखा है, 'मैं जॉस टेरेस दो जनवरी 2019 को यह टैटू अपनी मर्जी से बनवा रहा हूं। मैं अपनी पत्‍नी को वापस अपनी जिंदगी में पाना चाहता हूं और यह इसीलिए मैं यह टैटू बनवा रहा हूं, क्योंकि उसे मेरी वजह से बहुत दर्द और पीड़ा झेलनी पड़ी है. मैं यह उसे हुए दर्द और पीड़ा के बदले कर रहा हूं।'

लोगों ने गलत स्‍पेलिंग को लेकर किया मजाक

जॉस ने टैटू में आगे लिखवाया है 'मैं झूठा हूं, धोखेबाज हूं, बेवकूफ हूं, चालबाज हूं। सेक्स वर्कर्स के पास जाता हूं, बेईमान और सम्मान नहीं करने वाला हूं।' टैटू को जब से टेरेस ने शेयर किया है तब से अलग-अलग तरह से लोग रिएक्‍शन दे रहे हैं। कोई टेरेस की पत्‍नी को उससे तलाक लेने को बोल रहा है तो कोई उसे माफ करने को कह रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इस टैटू में हुई ग्रामर की गल‍तियों और गलत स्‍पेलिंग को भी पकड़ा है। वहीं कुछ लोगों ने यह तक कह डाला है कि किसी भी महिला या लड़की का दिल जीतने के लिए यह बहुत ही खतरनाक तरीका है। साथ ही कुछ लोगों ने यह भी कह डाला कि कोई भी जब इस तरह से टैटू बनवाता है तो फिर जब सिंगल होने के बाद यह काफी दर्द देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+