हजारों मील ऊपर आसमान में जाकर हवा में शख्‍स ने प्रेमिका को किया प्रपोज,फोटो देख बोले लोग खूब प्‍यार करना

हजारों मील ऊपर आसमान में जाकर हवा में शख्‍स ने प्रेमिका को किया प्रपोज, फोटो देख बोले लोग खूब प्‍यार करना

Man Proposed to his Girlfriend in Flight: प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए तरह-तरह से सरप्राइज करके उसे स्‍पेशल फील करवाता है। वहीं जब बात प्रपोज करने की आती है तो वो कुछ युनीक स्‍टाइल ही चुनता है। ऐसा ही एक खूबसूरत जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को जिस तरह से सरप्राइज किया उस तरीके ने सभी का दिल जीत लिया।

आसमान में शख्‍स ने किया प्रपोज

आसमान में शख्‍स ने किया प्रपोज


दरसअल, हजारों फीट आसमान में जाकर हवा में इस शख्‍स ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर सरप्राइज किया। अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के एि जो तरीका अपनाया उसने लोगों के दिलों को छू लिया।

एयरलाइन्‍स ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये प्‍यारी पोस्‍ट

एयरलाइन्‍स ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये प्‍यारी पोस्‍ट

एयरलाइन्‍स ने अपने अधिकारिक फेस बुक अकाउंट पर फ्लाइट में इस अनोखी लव स्‍टोरी के प्रपोज करते वाली फोटो शेयर की है। जिसके बाद ये फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है। एयरलाइंस ने फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा- कृपया इस इनफ्लाइट लव स्‍टोरी को देखें। जब ब्रायन ने हवा में प्रेमिका को प्रपोज कर उसे सरप्राइज करने के लिए रिकवेस्‍ट की तो हम तैयार हो गए। इसके बाद फ्लाइट में ब्रायन ने स्टेफ़नी से अपने प्‍यार का इजहार किया और प्रेमिका ने हां कर दिया। फिर वे खुशी-खुशी... और अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट की ओर चले ग्‍ए।

यूजर बोला इसे खूब प्‍यार करना

यूजर बोला इसे खूब प्‍यार करना

ये फोटो 17 अक्टूबर को शेयर की गई, इस पोस्ट को लगभग 5,400 रिएक्‍शन और लाइक्‍स मिल चुके हैं और गिनती मिली है। तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं लोग दे रहे हैं। कई लोगों ने इस जोड़े को उनके जीवन के इस नए सफर पर बधाई दी। एक व्यक्ति ने लिखा, "इसे खूब प्यार करना ! शानदार स्‍टोरी।"वहीं दूसरे ने लिखा "प्यार निश्चित रूप से हवा में था।

लोगों ने एयरलाइंस की तारीफ की तो दिया ये प्‍यारा सा जवाब

लोगों ने एयरलाइंस की तारीफ की तो दिया ये प्‍यारा सा जवाब

एयरलाइन्‍स के द्वारा शेयर की गई फोटो को देखकर एक यूजर ने लिखा इतनी सुंदर स्‍टोरी! यूनाइटेड फ्लाइट क्रू सबसे बेहतरीन हैं !! वहीं एक और यूजर ने लिखा आप कह सकते हैं कि आपने उनके प्यार को एकजुट किया?" जिस पर, एयरलाइन ने जवाब दिया, "हम सारा श्रेय नहीं ले सकते, हम उनके प्यार को नई ऊंचाइयों पर ले गए!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+