संभोग में प्रयोग करने जान पर खेल गया शख्स, गुप्तांग में डाल ली मोतियों की माला, फिर हुआ ये हाल

जंजीर के बड़े आकार के मोतियों से बना चेन उसके लिंग के अंदर दब गया था और पीड़ित शख्स को लगने लगा, कि वो अब खुद से चेन को बाहर नहीं निकाल सकता है।

ताइपे, जून 26: सेक्स को लेकर लोग हमेशा से एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का सनक इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि वो अपनी जान पर खेल जाते हैं। ऐसा ही वाकया ताइवान में हुआ है, जहां एक शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में मेटल का चेन डाल लिया और फिर बात उसकी जान पर बन आई।

प्राइवेट पार्ट में डाला चेन

प्राइवेट पार्ट में डाला चेन

सेक्स एक्सपेरिमेंट करते हुए एक शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में धातु के बने हुए मनके की जंजीर को डाल लिया, जिसके बाद उस शख्स को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित शख्स ने जब अपने जननांग में धातु से बने चेन को डाल लिया, उसके पीछे का मकसद चरमसुख की प्राप्ति करना था, लेकिन चेन उसके प्राइवेट पार्ट में फंस गया और दर्द से वो छटपटाने लगा और फिर फौनर भागे भागे अस्पताल पहुंचा। पीड़ित शख्स ने कहा कि, 'चेन फंसने के बाद उसे ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे उसके शरीर से बिजली गुजर रही है'।

ताइवान के न्यू ताइपे का है मामला

ताइवान के न्यू ताइपे का है मामला

ताइवान के न्यू ताइपे में डॉक्टरों ने पाया कि 30 साल की उम्र में सेक्स के पीछे सनकी हो चुके मरीज ने खतरनाक तरीके से अपने मूत्रमार्ग में मेटल चेन डालकर 'ऑर्गेज्म हासिल करने' की कोशिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट में चेन डालने के बाद चरमसुख प्राप्त कर पीड़ित लड़का सो गया था, लेकिन फिर उसे असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद वो भागा भागा अस्पताल पहुंचा।

लिंग में दब गया था मोतियों की चेन

लिंग में दब गया था मोतियों की चेन

जंजीर के बड़े आकार के मोतियों से बना चेन उसके लिंग के अंदर दब गया था और पीड़ित शख्स को लगने लगा, कि वो अब खुद से चेन को बाहर नहीं निकाल सकता है। वो पेशाब करने के लिए भी नहीं जा पा रहा था, जिसके बाद वो डर के मारे अस्पताल पहुंच गया। ये मामला 26 मई का है, जब 30 साल का पीड़ित लड़का न्यू ताइपे के ताइपे मेडिकल यूनिवर्सिटी शुआंग-हो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था, ताकि डॉक्टर उसके प्राइवेट पार्ट से मोतियों की माला को बाहर निकाल सकें।

अस्पताल के डॉक्टर ने क्या कहा

अस्पताल के डॉक्टर ने क्या कहा

पीड़ित मरीज के बारे में पात करते हुए उसका इलाज करने के वाले मूत्र रोग विशेषज्ञ गाओ वेइचांग ने कहा कि, 'मरीज को घर पर चेन को हटाना नहीं आता था। वह पहले से ही घायल था और चेन अंदर फंस गया था, लेकिन अगर उसने इसे बाहर निकालने की कोशिश की होती, तो उसका पूरा मूत्रमार्ग क्षतिग्रस्त होकर खराब हो सकता था'। डॉक्टर ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में चेन वापस खिसक जानी चाहिए थी, लेकिन अत्यधिक तनाव के कारण उसका मूत्रमार्ग कड़ा हो गया था।

सर्जरी कर निकाला गया चेन

सर्जरी कर निकाला गया चेन

डॉ गाओ ने कहा कि वह आदमी 'गंभीर परेशानी' में था और मोती संवेदनशील नसों को प्रभावित कर रहे थे जिससे उसे 'बिजली का झटका लगने की तरह तेज दर्द' हो रहा था'। उन्होंने कहा कि, ये एक कठिन ऑपरेशन था, लेकिन ऑपरेशन के जरिए पहले उसके मूत्रमार्ग को खोला गया और फिर गांठ खोलने के लिए उसके लिंग को खोलना पड़ा और उसके बाद ही चेन को बाहर निकाला जा सका।

डॉक्टर की लोगों से अपील

डॉक्टर की लोगों से अपील

वहीं, डॉक्टर गाओ ने लोगों से अपील करते हुए आग्रह किया, कि सेक्स के दौरान किसी भी तरह के वस्तुओं को गुदा या मूत्रमार्ग में डालने का प्रयास करने से पहले पहले सौ बार सोचें और उसके बारे में अध्ययन करें। उन्होंने आगे कहा कि, 'इस रोगी ने गलती की लेकिन वह भाग्यशाली था कि अधिक गंभीर क्षति नहीं हुई थी। जननांगों में गलत तरीके से डालने से आंतों को नुकसान हो सकता है जिसके लिए आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+