26 साल बाद पहली बार अपने बायोलॉजिकल पिता से मिला बेटा, जानिए क्या हुआ जब किया मैसेज

फ्लोरिडा, 01 सितंबर। कभी आपने सोचा है कि सोशल मीडिया के जरिए कोई व्यक्ति पहली बार 26 साल की उम्र में अपने पिता से मुलाकात करे। जी हां, ऐसी ही फ्लोरिडा की एक घटना सामने आई है जिसे खुद 26 साल के कैमरून ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए साझा किया है। उन्होंने अपने पिता के साथ मैसेज पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है और बताया कि उन्होंने अपने बायोलॉजिकल पिता से जून माह में मैसेज के जरिए बात की थी। जिसके बाद पेंसाकोला बीच पर हम दोनों पहली बार मिले।

सोशल मीडिया पर वायरल ये कहानी

सोशल मीडिया पर वायरल ये कहानी

कैमरून का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लाखों लोगो ने लाइक, रीट्वीट औ कमेंट किया है। कैमरून ने जो मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमे कैमरून कहते हैं, मेरा नाम कैमरून है, मेरी मां का नाम ये है, मुझे सच में ये नहीं पता है कि मैं ये किस तरह से कहूं। मैं बस यह उम्मीद कर रहा हूं सोच रहा हूं कि कैसे मैं आपसे बात कर सकता हूं।

पिता ने ये जवाब दिया

पिता ने ये जवाब दिया

कैमरून के इस मैसेज के बाद उनके बायोलॉजिकल पिता का मैसेज आता है कि किस बारे में बात करना रहना है। इसके जवाब में कैमरून कहते हैं कि आप मेरे बायोलॉजिकल पिता है, इस सकारात्मक बात के बारे में। जिसके बाद कैमरून के पिता खुशी से पूछते हैं कि तुम्हारी उम्र कितनी है तो कैमरून कहते हैं कि 17 अप्रैल को मैं 26 साल का हो गया हूं।

जब पहली बार मैसेज करके बताया

जब पहली बार मैसेज करके बताया

कैमरून इस बातचीत के स्क्रीनशॉट को शेयर करने के बाद लोगों के सवाल का जवाब देते हुए अपने बारे में बताते हैं कि अब मेरे दो पिता हैं एक जिन्होंने मुझे पाला और दूसरे वो जिनके जीन्स से मैं पैदा हुआ। कैमरून कहते हैं कि जब मैं 18 साल का था तो मुझे पता चला कि मेरे बायोलॉजिकल पिता कौन हैं। मैंने 26 साल की उम्र तक अपना डीएनए टेस्ट नहीं करवाया। इसका रिजल्ट आने के बाद मैं अपने बायोलॉजिकल पिता तक पहुंचा। इसके बाद कैमरून ने अपन बॉयोलॉजिकल पिता के साथ की तस्वीर को शेयर किया है जिसमे दोनो एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं और दोनों ही मुस्कुरा रहे हैं।

क्या फर्क हुआ बायोलॉजिकल पिता के आने से

अपनी पोस्ट में कैमरून ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मेरे पिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी थी कि मेरे बॉयोलॉजिकल पिता कौन हैं। यही नहीं कैमरून कहते हैं कि जिस व्यक्ति ने मुझे पाला-पोषा वो अभी भी मेरे जीवन में हैं और काफी एक्टिव हैं। मेरे जैविक पिता के आने से परिवार के एक सदस्य की बढ़ोतरी हुई है, इससे ज्यादा कोई असर नहीं हुआ है। कैमरून की इस कहानी से सोशल मीडिया पर काफी लोग प्रेरित हुए और उन्होंने अपने अनुभव और परिवार के साथ फिर से एकजुट होने की तस्वीरें साझा करनी शुरू कर दीं।

और लोगों ने शेयर की अपनी कहानी

एक महिला ने लिखा मैं जब तकरीबन 30 साल की थी तो मेरी बहन जर्मनी में थी, मेरे पिता को भी नहीं पता था कि उनका एक बच्चा है मैं उनसे तीन बार मिलने के लिए गई। एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरा भी इसी तरह का अनुभव है, मैं अपने पिता से 2013 में फेसबुक पर जुड़ा। लोग जिस तरह से अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं उसे देखकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों की कहानी प्रेरणादायक है, आप सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने अपनी कहानी शेयर की। आपकी कहानी खत्म नहीं हुई है, अपना सिर ऊंचा रखिए और याद रखिए आप कितनी दूर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+