अपने ही पालतू पक्षी का शिकार हुआ शख्स, विशेषज्ञों ने बताया बेहद खतरनाक है ये चिड़िया

नई दिल्ली। हम अकसर सुनते हैं कि शेर चीते या अन्य किसी हिंसक जानवर ने किसी शख्स की हत्या कर दी। लेकिन किसी पक्षी द्वारा इंसान की हत्या की बात शायद ही आपने कभी सुनी होगी। ऐसा एक मामला फ्लोरिडा में सामने आया है। यहां एक शख्स को खतरनाक पक्षी ने जान से मार दिया। इस पक्षी का नाम कैसोवैरी है जो उड़ नहीं सकता। ये इतना खतरनाक है कि इसे चिड़ियाघर में भी बहुत सावधानी से रखा जाता है।

अपने फार्म में पाल रखा था खतरनाक पक्षी

अपने फार्म में पाल रखा था खतरनाक पक्षी

पक्षी का शिकार हुआ शख्स मार्विन हाजोस उसे अपने फार्म में रखता था जहां और भी पक्षी रखे गए थे। हाजोस 75 साल के थे। जानकारी के अनुसार पक्षी ने शुक्रवार हाजोस पर तब हमला किया जब वे अचानक गिर गए थे। पक्षी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हाजोस की मंगेतर ने कहा कि वह बस वो कर रहा था जो उसे पसंद था।

खाना पीना ऐसा करने की तैयारी में था अजगर

खाना पीना ऐसा करने की तैयारी में था अजगर

पालतू जानवर को लेकर एक महिला की कहानी भी डरा देती है। यहां उसका पालतू अजगर उसके साथ बेड शेयर करता था, लेकिन एक दिन अचानक उसके अजगर ने खाना-पीना बंद कर दिया। महिला ने काफी कोशिश की, उसे खिलाने-पिलाने की, लेकिन उसने नहीं खाया। महिला उसके लिए उसके पसंदीदा भेड़, बकरी जैसी चीजें भी लेकर आई, लेकिन उसने किसी को हाथ तक नहीं लगाया। महिला घबरा गई और उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने जांचा-परखा और फिर महिला से सवाल करने लगा। इस सवाल-जवाब के बाद डॉक्टर ने जो खुलासा किया, उसके बारे में सुनकर वो दंग रह गई।

मालिक को ही शिकार बनाना चाहता था अजगर

मालिक को ही शिकार बनाना चाहता था अजगर

महिला से पूछताछ कर डॉक्टर ने बताया कि अजगर अपने पेट का साइज बढ़ा रहा है ताकि वह बड़े से शिकार को निगल सके, वो आहार तुम ही हो। तुम्हारे साथ सोकर वह तम्हारे शरीर को नाप रहा था ताकि एक दिन उसे तुम्हें निगलने में कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- बिहार की अररिया लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+