क्रिकेटर शाकिब अल हसन की पत्नी का यौन उत्‍पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Man held for harassing Bangladeshi cricketer Shakib Al Hasan's wife
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की पत्नी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक व्यवसायी के पुत्र को गिरफ्तार किया है। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम गैलरी में 15 जून को भारत के खिलाफ हो रहे मैच के दौरान उम अहमद शिशिर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था।

इसके बाद शाकिब ने मीरपुर पुलिस में मामला दर्ज कराया। मीरपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मोहम्मद रसेल ने कहा कि उन्होंने व्यवसायी बजलूर रहमान के 23 वर्षीय बेटे रहीद को गुरुवार की सुबह उसके बनानी स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि शाकिब द्वारा दर्ज कराए गए मामले के कई आरोपियों में से एक रहीद है।

मामले की जांच कर रहे रसेल ने कहा, "शाकिब के विवरण के आधार पर हमलोग अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।" बांग्लादेश क्रिकेट समिति (बीसीबी)के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस दिन शाकिब की पत्नी को परेशान करने वाले कई लोगों की पिटाई भी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पिटाई करने में शाकिब भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+