बाघ के सामने कूदकर युवक खुद बन गया उसका खाना

चीन के एक चिड़ियाघर में डिप्रेशन से पीड़ित एक युवक बाघ के पिंजरे में कूद गया और उसका भोजना बन बैठा। चिड़ियाघर में घूमने आए लोग ये देखकर हैरान रह गए। 27 साल का यांग जिन्हाई डिप्रेशन का मरीज था। जिन्हाई सिचुआन प्रदेश में छेंगदु चिड़ियाघर घूमने गया, लेकिन अचानक उसे क्या सूझा कि वो बाघों के बाड़े में घुसने के लिए दीवार पर चढ़ गया और बंगाली बाघों के एक जोड़े के सामने खुद को आहार के रूप में पेश करना चाहता था। हलांकि बाघ से उसे काने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बाघ के सामने कूदकर यांग उसे मुंह चिढ़ाने लगा। जिसके बाद नर बाघ उसकी ओर झपटा और उसे घायल कर दिया। बाद में चिड़ियाघर के कर्माचरियों ने उसे बचाय़ा। हलांकि उसे 16 जगहों पर गंभीर चोटें आई है। बाद में यांग ने ऑनलाइन लिखा कि उसे चिड़ियाघर में कैद उन बाघों को देखकर डिप्रेशन महसूस होता है। इसलिए वो खुद को बाघ के सामे शिकार के तौर पर पेश कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications