उड़ते विमान में सो रही लड़की के साथ इस शख्स ने की गंदी हरकतें, बगल में बैठी पत्नी भी थी अनजान

18 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद 46 वर्षीय सुमन दास को मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दास ने सोते समय उसके निजी अंगों को छुआ था।

लंदन। सऊदी अरब के एक शादीशुदा शख्स ने उड़ते विमान में करीब सात घंटे के सफर के दौरान एक ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी शख्स ने यह सब तब किया जब सफर के दौरान उसकी पत्नी उसके साथ थी। फ्लाइट दोहा से मैनचेस्टर जा रही थी।

18 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद 46 वर्षीय सुमन दास को मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दास ने सोते समय उसके निजी अंगों को छुआ था। उसने कहा, 'सोते समय अचानक मुझे कुछ अजीब सी हरकत महसूस हुई, लगा जैसे कोई मुझे छू रहा है। मेरी आंख खुली तो बगल में बैठे शख्स की हरकत देखकर मैं घबरा गई और रोते हुए प्लेन के पिछले हिस्से में चली गई। वहां मैंने केबिन क्रू से सारी बात बताई।'

आरोपी ने बनाए कई बहाने
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपी सुमन दास की पत्नी सोनिया उसी के बगल में बैठी थी और पति की हरकतों से अनजान थी। आरोपी ने पहले अपना बचाव करते हुए कहा कि हो सकता है गलती से उसका हाथ पीड़िता को छू गया हो, जब वह अपनी सीट पर सही से बैठने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसने कहा कि वह सो रहा था और किसी तरह की कोई हरकत नहीं की।

पत्नी के साथ जा रहा था ब्रिटेन
जुलाई में हुई इस घटना के वक्त आरोपी अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर जा रहा था, जबकि पीड़िता करीब दो महीने थाईलैंड में बिताने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। पीड़िता ने कोर्ट में कहा, 'वह अच्छी तरह जानता था कि वह क्या कर रहा है। वह सो नहीं रहा था, मेरी ओर देख रहा था। शायद वह यह जानने के लिए देख रहा था कि मैं सो रही हूं या जाग रही हूं।'

आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसे अपने पति पर पूरा भरोसा है। उसे 27 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+