VIDEO: पत्नी के प्यार में आधी रात को काट डाली रेलवे की रेलिंग

नई दिल्ली। चीन में एक शख्स ने रेल पटरियों के पास लगी रेलिंग को इसलिए काट दिया ताकि उसकी पत्नी को घूमना ना पड़े और वो यहां से निकलकर सीधे जा सके। पत्नी को कुछ सौ मीटर चलने से बचाने के लिए इस शख्स ने रात में मशीन ले जाकर रेलिंग को काट दिया। मामला गुआंग्डोंग के डोनगुआंग इलाके का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Man Cut Down Guard Rail two times To Make Wife Commute Shorter

पुलिस ने बताया है कि ये दूसरा मौका है, जब इस शख्स ने रेलवे की रेलिंग को काटा है। इस शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी इस रेलिंग के दूसरी और दुकान चलाती है। उसे हर सुबह दुकान पर पहुंचना होता है। ब्रिज यहां से दूर है इसलिए उसे ज्यादा वक्त लगता है। ऐसे में उसने रात को ग्रिल को काट दिया ताकि उसकी बीवी सुबह जल्दी जा सके।

पुलिस ने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पहले भी ये काम करना स्वीकार किया। इस शख्स का कहना है कि ना तो उसे ये सब करने के लिए पत्नी ने कहा और ना ही उसे इसकी जानकारी है। उसने तो पत्नी को परेशान देख उसक प्यार में ये सब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+