विकराल बवंडर के बीच बेफ्रिक होकर घास काटता रहा शख्स, फोटो हुई वायरल

वेसल्स जिस वक्त गार्डन में घास काट रहे थे ठीक उसी वक्त वहां भयानक बवंडर आ गया, लेकिन वो अपने काम में इतने मशगूल थे कि उन्हें इस बारे में पता भी नहीं चला।

नई दिल्ली। जब कोई शख्स अपने पसंद का काम कर रहा होता है कि उसे दुनिया की फिकर नहीं रहती। वो अपने काम में इतना डूब जाते हैं कि उन्हें आसपास हो रही घटनाओं का भी पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ कनाडा के थ्यूनिस वेसल्स के साथ हुआ। वो गार्डन में इतने व्यस्त थे कि उन्हें अपने पीछे आ रहे विकराल बवंडर तक का पता नहीं चला।

Man Calmly Mows Lawn As Tornado Swirls Behind Him. Pic Is Going Viral

सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें वो अपने घर की गार्डन की साफ-सफाई करते दिख रहे हैं और उनके पीछे बवंडर आ रहा है। वेसल्स जिस वक्त गार्डन में घास काट रहे थे ठीक उसी वक्त वहां भयानक बवंडर आ गया, लेकिन वो अपने काम में इतने मशगूल थे कि उन्हें इस बारे में पता भी नहीं चला।

उनकी पत्नी सेसेलिया ने घर के अंदर से यह फोटो ली। तस्वीर में साफ तौर से दिख रहा है कि शख्स बेफिक्र होकर गार्डन की घास काट रहे हैं। जबकि उनके पीछे आसमान बिल्कुल विकराल रूप में दिख रहा है। इस तस्वीर को Cecilia Wessels के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इसे अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुकते है। कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट भी किया है, हलांकि कई लोग वेसल्स का मजाक उड़ा रहे हैं। जिस समय में यह तस्वीर क्लिक की गई है उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+