बिना एक भी बार देखे शख्स ने खरीदा 47,366 करोड़ का आईलैंड, WhatsApp पर ही कर डाली डील

नई दिल्ली: भारत में अगर किसी को एक छोटा सा घर खरीदना रहता है, तो वो उसे पहले कई बार जाकर देखता है। इसके बाद उस घर से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी लेता है, फिर कहीं जाकर डील तय होती है, लेकिन आयरलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने बिना एक भी बार देखे हजारों करोड़ का आईलैंड खरीद लिया। इस डील की चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है।

6.3 बिलियन की थी डील

6.3 बिलियन की थी डील

रिपोर्ट के मुताबिक आयरलैंड के दक्षिण-पश्चिम में 157 एकड़ में फैला हॉर्स आईलैंड है। इसके बारे में एक यूरोपीय व्यक्ति को पता चला। इसके बाद उसने आईलैंड को खरीदने का मन बनाया। इसके बाद डीलर से इसको लेकर बात हुई। डीलर ने कई बार उन्हें आईलैंड आने को बोला, लेकिन वो लॉकडाउन की वजह से वहां नहीं गए। फिर डीलर ने उन्हें आईलैंड का वीडियो टूर करवाया यानी उन्हें वीडियो कॉल के जरिए वहां की सब चीजों को दिखाया। इसके बाद 6.3 बिलियन डॉलर में सौदा तय हुआ। भारत के हिसाब से देखें तो ये डील 47,366 करोड़ की है।

WhatsApp पर डील हुई पक्की

WhatsApp पर डील हुई पक्की

वीडियो में आईलैंड पसंद आने के बाद यूरोपीय व्यक्ति ने डीलर से WhatsApp पर ही बात की और उसे खरीद लिया। इस आईलैंड पर तीन बीच, 7 घर और वाइल्ड लाइफ से जुड़ी चीजें हैं। इसके अलावा आने-जाने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। वहीं जिम, गेम्स हाउस और प्ले हाउस भी आईलैंड पर हैं। इस डील को करने वाले नाइट फ्रैंक ऑफिस के एलेक्स रॉबिन्सन ने कहा कि ये डील लॉकडाउन में हुए महत्वपूर्ण सौदों का एक अच्छा उदाहरण है। इस डील के बाद से वो काफी रोमांचित हैं। उन्होंने इस आईलैंड को काफी खूबसूरत जगह बताई है।

वहां पहले थीं खदानें

वहां पहले थीं खदानें

19वीं शताब्दी के दौरान आईलैंड पर तांबे के उद्योग हुआ करते थे। इस द्वीप के चारों ओर खदानें भी थीं। मोंटाना रियल एस्टेट के मुताबिक इसकी आबादी 1841 में 137 लोगों तक पहुंच गई थी, लेकिन 1960 तक सभी यहां से चले गए। पुराने गांव और घरों के खंडहर अभी भी आईलैंड में मौजूद हैं। इसके बाद 2002 में ये निजी स्वामित्व का बन गया, फिर 2018 से इसकी बिक्री की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

(फोटो- MONTAGUE REAL ESTATE)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+