इंडिया ऑउट कैम्पेन से इनकार, बदतमीज मंत्रियों की छुट्टी, मोहम्मद मुइज्जू के भारत को लेकर कितने बदल गये सुर?
Muizzu To Visit India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत की यात्रा पर आने वाले है। उनकी यह यात्रा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। भारत और मालदीव के बीच इस रिश्तों में आई कड़वाहट के बाद द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
पिछली बार मुइज़ू 9 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए छह अन्य क्षेत्रीय देशों के नेताओं के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे। इस बार वह 6-10 अक्टूबर के मध्य द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत में रहने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोदी समेत भारतीय नेतृत्व के साथ उनकी बैठकें 7 अक्टूबर को निर्धारित हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहला मौका
नवंबर 2023 में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज़ू की यह प्रथम द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी, जिसका श्रेय 'इंडिया आउट' कैंपेन को दिया जा रहा है, किंतु दोनों देशों की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
मालदीव की भारत पर निर्भरता कम करने के लिए उनकी सरकार की कोशिशों और 3 विमानों को संचालित करने के लिए हिंद महासागर द्वीपसमूह में तैनात करीब 85 भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग ने द्विपक्षीय संबंधों को नए निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें कर्नाटक में CBI बैन, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस को पेशेवर चोर
ज्ञात हो कि चीन का समर्थक माने जाने वाली मुइज़ू सरकार ने बीते दिसंबर में भारत के साथ संयुक्त हाइड्रोग्राफ़िक सर्वेक्षण के लिए 2019 के समझौते को समाप्त कर दिया था। इसके बाद चीन और तुर्की के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए बहुत से कदम उठाए गए थे।
हालांकि, हाल के माह में समग्र संबंधों में नरमी के संकेत मिले हैं. भारत की तरफ से खास रूप से मानवीय मिशनों के लिए उपयोग किए जाने वाले दो हेलीकॉप्टरों और एक विमान का संचालन और रखरखाव करने वाले सैन्य कर्मियों की जगह असैन्य विशेषज्ञों को नियुक्त करने के कुछ ही वक्त बाद, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित क्षेत्रीय नेताओं की सूची में मुइज़ू का नाम भी शामिल होना एक आश्चर्यपूर्ण बात थी।
बेंगलुरु दौरा भी संभावित
बताया जा रहा है कि मालदीव की तरफ से बयानबाजी में निश्चित रूप से कमी आई है। अब दोनों पक्ष संबंधों को बहाल करने के तरीकों की तलाश करेंगे। माना जा रहा है कि नई दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के अलावा, मुइज़्ज़ू के व्यापार से जुड़े कार्यक्रमों और मालदीव के प्रवासियों के साथ बातचीत के लिए मुंबई और बेंगलुरु की यात्रा करने की आशा है। बेंगलुरु में मालदीव के नागरिक बड़ी संख्या में रहते हैं।

अगस्त में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव का दौरा किया था, जहां दोनों सरकारों ने द्वीपसमूह में भारत की एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली आरंभ करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और भारतीय अनुदान और ऋण से निर्मित कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।
यह भी पढ़ें बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी में दिखा तेंदुआ, शहर में मची दहशत
मोदी के अपमान करने वाले मंत्रियों पर की कार्रवाई
मुइज़ू ने खुद इस बात के संकेत दिए थे,जब उन्होंने जयशंकर के साथ बैठक में भारत को मालदीव का सबसे निकटतम सहयोगी और अमूल्य साझेदार बताया था। इस माह की शुरुआत में, मुइज़ू के प्रवक्ता ने घोषणा की कि वह शीघ्र भारत का दौरा करेंगे, उसी दिन जब मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए जनवरी में निलंबित किए गए दो कनिष्ठ मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुइज्जू ने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान करने वाले उपमंत्रियों के ऊपर कार्रवाई की है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स के 'डीन्स लीडरशिप सीरीज' में चर्चा में मुइज्जू ने बताया कि उप मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना सही नहीं था।
यह भी पढ़ें आपस में टकराईं CM विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ियां, टला बड़ा हादसा, मुख्यमंत्री सुरक्षित












Click it and Unblock the Notifications