इस्लामिक देशों में 'काले जादू' का खौफ! मालदीव की दो महिला मंत्री गिरफ्तार, याद आई इमरान खान की बीवी की कहानी

Maldives News: मालदीव में इन दिनों अजीबो-गरीब राजनीतिक ड्रामा चल रहा है और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर कथित तौर पर 'काला जादू' करने के आरोप में दो मौजूदा मंत्रियों को गिरफ्तार किया है।

मालदीव की मीडिया ने कहा है, कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम और उनके पूर्व पति एडम रमीज को पुलिस ने दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। मालदीव में हुई इन गिरफ्तारियों ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की उस कहानी की याद दिला दी है, जिनपर देश के तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा पर काला जादू करने के आरोप लगे थे।

maldives black magic

आइये पहले जानते हैं, कि मालदीव में क्या हुआ है, फिर जानेंगे, कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर कैसे काला जादू करने के आरोप लगे थे।

काला जादू के आरोप में मंत्रियों की गिरफ्तारी

मालदीव की पुलिस ने काले जादू किस तरह से किया जा रहा था, फिलहाल उसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। लेकिन, मालदीव के समाचार पोर्टल sun.mv की रिपोर्ट के मुताबिक, "मंत्री शमनाज को दो अन्य व्यक्तियों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उन तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें मंत्री पद से भी सस्पेंड कर दिया गया है।"

मंत्री रमीज को भी गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों ने मुइज्जू के साथ माले सिटी काउंसिल के सदस्य के रूप में काम किया था, जब वह शहर के मेयर के रूप में काम कर रहे थे। पिछले साल राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव के बाद, शमनाज ने भी परिषद से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलियागे में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया था।

दिलचस्प बात यह है, कि जब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, माले सिटी काउंसिल में मेयर थे, तब रमीज को उनके करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता था। हालांकि, पिछले पांच महीनों से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे थे। न तो मालदीव सरकार और न ही राष्ट्रपति कार्यालय ने काले जादू के मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।

maldives black magic

यहां आपके लिए जानना जरूरी है, कि मालदीव में जादू-टोना कोई आपराधिक अपराध नहीं है, लेकिन इस्लामी कानून के तहत इसके लिए छह महीने की जेल की सज़ा हो सकती है। शमनाज का राज्य मंत्री के रूप में पद महत्वपूर्ण है, क्योंकि मालदीव गंभीर जलवायु परिवर्तन प्रभावों का सामना कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है, इस सदी के अंत तक मालदीव रहने लायक नहीं रह जाएगा।

मालदीव में जादू टोना और काला जादू करना पूरे द्वीप में विख्यात और आम बात है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले साल एक नागरिक को तीन पड़ोसियों ने काला जादू करने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था।

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की क्या कहानी है?

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, जिनकी शादी को पाकिस्तान की एक अदालत ने अवैध ठहरा दिया है, उनपर भी पूर्व पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ जादबू-टोना करने के आरोप लगे थे।

साल 2021 में ऐसा कहा जा रहा था, कि इमरान खान की बीवी, जिन्हें पाकिस्तान में बुशरा बीवी और पिंकी पिड़नी के नाम से जाना जाता है, उनकी काला जादू ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को इस कदर नाराज कर दिया था, कि उन्होंने इमरान खान को ही कुर्सी से बर्खास्त करवा दिया।

maldives black magic

भारत के डिफेंस एक्सपर्ट और चाणक्य डायलॉग के एडिटर इन चीफ मेजर गौरव आर्या ने 'डिफेंसिव ऑफेंस' से बात करते हुए 2021 में दावा किया था, कि पाकिस्तान के डीप स्टेट में ऐसी चर्चा है कि, इमरान खान की बीवी बुशरा बीवी, जो काला जादू जानने का दावा करती हैं, उन्होंने इमरान खान से कहा था कि, जब तक चंद्रग्रहण नहीं हो जाए, तब तक उन्हें आईएसआई प्रमुख वाली फाइल पर दस्तखत नहीं करनी चाहिए थी और कई पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि, इसी वजह से इमरान खान ने फाइल पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया था और सेना प्रमुख को संदेश दिया कि, वो 20 नवंबर को चंद्रग्रहण के बाद फाइल पर दस्तखत कर देंगे।

पाकिस्तानी मीडिया में एक रिपोर्ट आई थी, कि इमरान खान की बीवी बुशरा बीवी ऊर्फ पिंकी पिड़नी ने काला जादू के सहारे सेना प्रमुख जनरल बाजवा को मारने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद सेना ने पांच तांत्रिकों को गिरफ्तार भी किया था, जो एक गुड़िया में सूई चुभो रहे थे।

यानि, मालदीव में मंत्रियों की गिरफ्तारी से पहले भी पाकिस्तान में ऐसा मामला सामने आ चुका है, लेकिन सवाल ये उठते हैं, कि क्या ये वाकई काला जादू का मामला है, या फिर ये सिर्फ और सिर्फ अंधविश्वास है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+