Malaysia: पूर्व पीएम मुहिद्दीन यासिन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुहीद्दीन ने मार्च 2020 से अगस्त 2021 तक मलेशिया का नेतृत्व किया। पीएम पद छोड़ने के बाद आरोपी बनने वाले देश के दूसरे नेता बन गए हैं।

File Image
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोरोना काल में भवन निर्माण ठेकेदारों के माध्यम से परियोजनाओं के बदले अपनी पार्टी बेरसातू के खातों में रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को उनपर आरोप तय किए जाएंगे और उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
शुक्रवार को अदालत में होंगे पेश
मलेशियाई भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (MACC) ने गुरुवार शाम एक बयान में कहा कि वर्षीय 75 मुहीदीन को उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई एक आर्थिक सुधार परियोजना के बारे में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। MACC प्रमुख आजम बकी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे। आजम बकी ने बताया कि पूर्व पीएम मुहीद्दीन यासीन पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों से महामारी के दौरान अनुबंधों के बदले में उनकी बेरसातू पार्टी के खातों में पैसा जमा कराया था।
आरोपों से किया इनकार
वहीं दूसरी ओर पूर्व पीएम मोहिउद्दीन ने गुरुवार को एमएसीसी कार्यालय में जाने से पहले ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है। बता दें कि इस मामले में कई अन्य बेरसातू राजनेताओं से भी पूछताछ की गई है। साथ ही दो पर आरोप भी लगाए गए हैं। मार्च 2020 से अगस्त 2021 तक मलेशिया की कमान संभालने वाले मुहिद्दीन अहम पद से हटने के बाद मुकदमे का सामना करने वाले देश के दूसरे नेता होंगे।
नजीब रजाक भी हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले अगस्त 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को राज्य निधि से लूट से जुड़े मामले में 12 साल की सजा बरकरार रखी गई थी। उन्हें 2018 में ही सजा सुनाई गई थी। 2018 में नजीब रजाक को सरकारी कंपनी 1MDB के जरिए हजारों करोड़ रुपए गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि 1MDB के फंड से कम से कम 450 करोड़ डॉलर की चोरी की गई, जिसे उस समय के पीएम रहे नजीब और उनके सहयोगियों द्वारा अंजाम दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications