मलेशिया में नहीं रुक पाएंगे इजराइली जहाज, गाजा पर बमबारी के खिलाफ इस्लामिक देश का बड़ा एक्शन
मलेशिया ने गाजा में इजराइली बमबारी के खिलाफ इजराइल के झंडे वाले सभी मालवाहक जहाजों को अपने बंदरगाहों पर उतरने से रोक दिया है। इसके साथ ही मलेशियाई सरकार ने इजराइल जाने वाले जहाजों पर भी अपने बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि इजराइल-हमास युद्ध में इजराइल की क्रूर कार्रवाई के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ जारी क्रूरता का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रतिबंध इजराइल द्वारा मानवीय सिद्धांतों की अवहेलना और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने के बाद लगाया गया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, कि मलेशिया ने इजराइल जाने वाले किसी भी जहाज पर मलेशियाई बंदरगाहों पर माल लोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध भी तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
मलेशिया के इस प्रतिबंध के दायरे में इजराइल की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी ZIM भी आएगी। ZIM के जहाजों को 2002 से सरकार द्वारा मलेशिया में डॉक करने की अनुमति दी गई थी। ZIM दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी शिपिंग कंटेनर कंपनी है।
आपको बता दें कि अक्टूबर में गाजा पर इजरायली हमले की शुरुआत के बाद से मलेशिया में फिलिस्तीन के समर्थन में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन नियमित रहे हैं। मुस्लिम बहुल देश मलेशिया का फिलिस्तीनी लोगों की वकालत करने का इतिहास रहा है।
मलेशिया, जहां लगभग 60 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं रखता है और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान की वकालत करता है।
मलेशिया अपने नागरिकों को इजराइल में प्रवेश करने के लिए अपने पासपोर्ट का उपयोग करने की अनुमति नहीं देता है। इसके साथ ही मलेशिया में इजराइलियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। मलयेशिया के पासपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा होता है, 'इजराइल को छोड़कर सभी देशों के लिए मान्य'।
मलाया विश्वविद्यालय के विदेश नीति और सुरक्षा रणनीतिकार कोलिन्स चोंग यू कीट ने कहा कि शिपिंग प्रतिबंध इजराइल के खिलाफ मलेशिया के विरोधी रुख के रूप में आया है। उन्होंने अरब न्यूज़ को बताया, युद्ध के ख़िलाफ अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा था और इजराइल के कार्यों की निंदा में बढ़ोतरी हो रही थी। इजराइली जहाजों पर प्रतिबंध इस मुद्दे पर मलेशिया के अटल रुख के संदेश के रूप में उठाया गया एक और अपेक्षित कदम है।
-
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Indian Airlines Alert: पश्चिम एशिया जंग ने 12% फ्लाइट्स घटाईं, 3000 उड़ानें रद्द, क्या महंगे होंगे टिकट? -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
Strait of Hormuz पर अब ईरान वसूलेगा टोल टैक्स? किसका है इस पर असली हक, क्या होगा दुनिया की जेब पर असर -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications