मेक्सिकों में खड्डे में गिरी बस, 27 की मौत, 21 घायल
aमैक्सिकों में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां दक्षिणी मैक्सिकों के ओक्साका स्टेट में एक बस हादसे का शिकार हो गई है और खड्डे में जा गिरी। बस में सवार 27 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं जिसमे से 12 की हालत काफी गंभीर है। ओक्साका के गृहमंत्री जीसस रोमेरो ने हादसे की जानकारी देते हुए इसपर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

मरने वालों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में 17 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ आ रही बस खड्डे में गिर गई, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि बस सड़क से गिरकर खाई में जा गिरी और 10 मीटर तक गहराई में चली गई। हादसे के बाद तेलाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन की टीम मौके पर राहत और बचाव के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
शुरुआत में जानकारी आई थी कि 25 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं, जिनका आईएमएसएस में इलाज चल रहा है। लेकिन गंभीर रूप से घायलों की संख्या अधिक है, बाद में मृतकों की संख्या 27 पहुंच गई।
मृतकों में 13 महिलाएं, 13 पुरुष और एक बच्चा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications