9/11 की 18वीं बरसी पर काबुल में अमेरिका के दूतावास के पास बड़ा बम धमाका
काबुल। अफगानिस्तान में जिस तरह से हाल ही में काबुल में तालिबान ने आतंकी हमला किया था उसके बाद अमेरिका ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को स्थगित कर दिया था। लेकिन इसके जवाब में एक बार फिर से काबुल में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास बम विस्फोट किया गया है। बुधवार को अमेरिका के दूतावास के पास एक बड़ा बम धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर इस धमाके की तस्वीरे सामने आई हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग के पास से काफी धुंआ उठ रहा है, इस जगह पर अमेरिका के अलावा कई और देशों के दूतावास स्थित हैं।

यह धमाका 9/11 की 18वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ है। जिन्हुआ की खबर के अनुसार यह ब्लास्ट रॉकेट ब्लास्ट है। हालांकि अभी तक इस विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी भी नहीं ली है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि अमेरिका ने जब तालिबान से वार्ता रद्द की थी तो तालिबान की ओर से कहा गया था कि वह इसका जवाब देगा।












Click it and Unblock the Notifications