भारत और बांग्लादेश पर मंडरा रहा है भयंकर भूकंप का खतरा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के लगभग 14 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है। जी हां अमेरिकी और बांग्लादेशी वैज्ञानिकों ने भयंकर भूकंप की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंगा और ब्रह्मपूत्र नदी देश के कई हिस्सों से गुजरती है।
Safety Tips: भूकंप आने के पहले क्या करें क्या न करें?

अधिक जनसंख्या होने के चलते नदियों का जल स्तर कम हो गया है जिससे लगभग बालू और किचड़ भूकंप की रेखा से उपर आ चुके हैं। वहीं जमीन के नीचे का दबाव बढ़ता जा रहा है और ये दबाव अनुमानित तेज़ी से भी ज्यादा झटके के साथ धरती को हिला कर रख देगा। यह खतरा भारत के लिए भी बराबर है।
2004 की तरह आ सकता है सुनामी
वैज्ञानिकों की मानें तो 2004 में आए सुनामी की तरह इस बार भी खतरा आ सकता है। आपको बता दें कि 2004 में आए सुनामी में लगभग 2 लाख 30 हजा लोगों की मोत हुई थी। कोलंबिया विश्वविद्यालय के भू वैज्ञानिक मिशेल स्टेकलर का कहना है कि भूकंप की उम्मीद तो है लेकिन अभी हमारे पास आंकड़े नहीं है जिससे हम बता सकें कि कितनी तिव्रता का भूकंप आएगा।
प्रोफेसर स्टेकलर की टीम ने 2004 से डाटा एकत्र किया और पाया कि जमीन के अंदर प्लेट्स तेजी से खिसक रहे हैं। बात अगर सिर्फ प्लेट्स की तीव्रता की करें तो वो प्रति साल 13 से 17 मिमी के हिसाब से खिसक रहे हैं। प्रोफेसर के मुताबिक 8.2 से लेकर 9 रेक्टेयर स्केल का भूकंप आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications