एक कुत्ता जिसने सड़क किनारे बैठ मालिक का इंतजार किया और फिर एक दिन...

थाईलैंड। तीन साल का एक मादा कुत्ता लॉन्ग, जिसने सड़क किनारे बैठकर एक साल तक अपने मालिक के लौट आने का इंतजार किया और अपनी इस मुहब्बत के लिए शहर में मशहूर हुआ, अब इस दुनिया में नहीं रहा।

dog

थाईलैंड के चंताबुरी प्रान्त नें लॉन्ग एक सेलेब्रिटी की तरह थी, वो एक साल पहले बान नॉंग खोन गांव के पास अपने मालिक से बिछुड़ गई। वो जब अपने मालिक के साथ यहां से गुजर रही थी, तो वाहन से गिर गई और यहीं रह गई।

बैंकॉक से कंबोडिया को जोड़ने वाले इस हाइवे पर जब बान नॉंग खोन गांव के लोगों ने इसे सड़क किनारे बैठकर देखा तो गांव लाने की कोशिश की लेकिन वो किनारे से टस से मस ना हुई।

सेलेब्रिटी बन गई थी लॉन्ग

गांव के लोग समझ गए कि लॉन्ग अपने मालिका का रास्ता देख रही है, तो उसे वहीं पर खाने के लिए कुछ दे जाते। इसके बाद तो वो धीरे-धीरे इलाके में मशहूर हो गई और रोड़ से गुजरने वाले मुसाफिर रुक कर उसे देखते और खाने के लिए कुछ दे जाते।

dog

12 महीने यहां आई लॉन्ग किसी अब किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं थी, लेकिन हाल ही में उसकी अचानक मौत की खबर ने ना सिर्फ बान नॉंग खोन गांव बल्कि चंताबुरी प्रान्त में भी पशुप्रेमियों को स्तब्ध कर दिया।

अपने मालिक से मिलने की उम्मीद लिए एक गाड़ी से टकरा कर लॉन्ग की मौत की खबर सोशल मीडिया पर कुछ घंटे में ही वायर हो गई। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही लॉन्ग के लिए भावुक संदेश लिखे तो कुछ तो उसको आखिरी बार देखने के लिए सड़क किनारे ही पहुंचें, जहां वो पिछले 12 महीने से रह रही थी।

पशुओं के लिए काम करने वाला एक स्थानीय संगठन लॉन्ग के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+