अमेरिकी राष्ट्रपति पर भड़के लंदन के मेयर सादिक खान, कहा- 11 साल का बच्चे हैं ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लंदन के मेयर सादिक खान ने बड़ी बात कही है। सादिक खान ने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना एक 11 साल के बच्चे से की है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान खान ने कहा कि मैं ट्रंप के यूके दौरे के दौरान दिए गए बयान से बिल्कुल भी आहत नहीं हूं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति से उम्मीद की जाती है कि वह किसी रोल मॉडल की तरह से व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार ट्रंप ने किया, वैसा बर्ताव कोई 11 साल का बच्चा करता है। लेकिन यह उनपर है कि वह किस तरह का बर्ताव करते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह का बचकाना व्यवहार मैं नहीं कर सकता कि किसी का नाम ट्वीट में लेकर उसका मजाक बनाया जाए।

trump

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप तीन दिन के यूके दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का सोमवार को क्वीन एलिजाबेथ ने जोरदार स्वागत किया था, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मार्च दिया गया। लेकिन ट्रंप की इस यात्रा की उनके आलोचक आलोचना भी कर रहे हैं। लोग यूके की संसद के बाद डाइपर पहने बच्चे की भेषभूषा में प्रदर्शन किया। सादिक खान ने कहा कि लोगों को प्रदर्शन का पूरा अधिकार है जबतक कि यह शांतिपूर्ण है।

बता दें कि सादिक खान ने लंदन आने पर ट्वीट किया था जिसमे लिखा था सादिक खान ने लंदन के मेयर के तौर पर काफी अच्छा काम किया है। लेकिन यूके के सबसे अहम सहयोगी अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए उनका बर्ताव बिल्कुल ही मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने लिखा कि वह हारे हुए व्यक्ति हैं जिन्हे लंदन में अपराध को रोकने पर ध्यान देना चाहिए ना कि मुझपर। यही नहीं ट्रंप ने अपना यह बयान प्रधानमंत्री थेरेसा मे के सामने भी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी दोहराया। ट्रंप यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वह नकारात्मक आदमी हैं, उनके अंदर सकारात्मक उर्जा नहीं , मुझे लगता है कि उन्हें अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+