ऑनर किलिंग:मुस्लिम युवक के प्यार करने के चलते भारतीय मूल की युवती की हत्या
नई दिल्ली। ब्रिटेन में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक के साथ प्यार के चक्कर में भारतीय मूल की मुस्लिम युवती की हत्या कर दी गई है। ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की मुस्लिम महिला का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया और फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला जब अपनी सहेली के साथ जा रही थी तो उसे किडनैप कर लिया गया और दक्षिण पश्चिम लंदन के किंगस्टन-अपऑन-टेम्स में एक जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। भारतीय मूल की महिला के साथ रेप और फिर उसके बाद उसकी हत्या मामले में मुजाहिद अरशिद को गिरफ्तार किया गया, उसे विम्बलडन मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। मुजाहिद के साथ-साथ उसके एक अन्य सहयोगी विन्सेंट टप्पू को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस हत्या को लेकर ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम युवती को सऊदी अरब के एक मुस्लिम लड़के से प्यार था, लेकिन उसके परिवारवालों को ये बात पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर उसकी हत्या करवाई गई।












Click it and Unblock the Notifications