लंदन के ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन पर हुई फायरिंग, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई
ब्रिटेन में लंदन के ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन में फायरिंग के खबर के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्स ट्यूब स्टेशन पर शुक्रवार को फायरिंग की गई
लंदन। ब्रिटेन में लंदन के ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन में फायरिंग के खबर के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्स ट्यूब स्टेशन पर शुक्रवार को फायरिंग की गई, जिसमें महीला के गंभीर रूप से जख्मी होने की पुष्टी की गई है। इस घटना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन और बॉन्ड स्ट्रीट स्टेशन को बंद कर दिया।
इस घटना के बाद लंदन पुलिस ने लोगों के इस क्षेत्र की तरफ ना आने और घरों में रहने को कह गया। पुलिस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई भी स्षट् जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे आतंकी करतूत माना जा रहा है।
मामले की जांच में जुटी अभी तक फायरिंग को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं। न ही ऐसा कोई संदिग्ध का पता चला है, लेकिन इस घटना को एक आतंकी घटना के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है और सरकार ने भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है