लंदन में भारतीय रईस की शर्मनाक हरकत, क्लब में महिला के साथ किया गंदा काम, सिर से झुक गया देश का मान
Vikas Nath London club case: लंदन के सबसे रईस और पॉश क्लब से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको सन्न कर दिया है। भारतीय मूल के एक बड़े रेस्टोरेंट मालिक, विकास नाथ पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला के ड्रिंक में 'डेट-रेप ड्रग' मिलाया ताकि वे उसका फायदा उठा सकें। यह सब कुछ लंदन के उसी 'Annabel's' क्लब में हुआ जहां बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज और रईस लोग जाते हैं।
सोचिए, जहां लोग खुद को सबसे सुरक्षित समझते हैं, वहीं पैसे और पावर के नशे में चूर एक शख्स इतनी घिनौनी साजिश रच रहा था। शुक्र है उस क्लब के स्टाफ का, जिनकी चौकन्नी नजरों ने एक बेकसूर महिला की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। आज यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पॉश क्लब में 'डेट-रेप ड्रग' का इस्तेमाल
लंदन के सबसे महंगे प्राइवेट क्लबों में से एक, Annabel's में विकास नाथ एक महिला के साथ मौजूद थे। मौका पाकर उन्होंने महिला की 'स्पाइसी मार्जरीटा' में GBL (गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन) नाम का केमिकल मिला दिया। इसे आमतौर पर 'डेट-रेप ड्रग' कहा जाता है, क्योंकि यह इंसान को सोचने-समझने की शक्ति खोने और बेहोशी की हालत में पहुंचा देता है। आरोपी ने अपनी जेब से एक छोटी बोतल निकालकर बड़ी चालाकी से स्ट्रॉ के जरिए ड्रग को महिला के गिलास में डाला था।
ये भी पढ़ें: India China Clash: तो क्या उस रात होने वाला था भारत-चीन युद्ध? जनरल नरवणे की किताब में क्या छपा? पूरा पढ़ें
स्टाफ की सतर्कता और सीसीटीवी का सबूत
किस्मत से क्लब के स्टाफ की नजर विकास नाथ की संदिग्ध हरकतों पर पड़ गई। कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए न केवल महिला का ड्रिंक बदल दिया, बल्कि उसे सचेत भी किया। जब पुलिस को बुलाया गया, तो आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए ड्रग की बोतल टॉयलेट में फेंक दी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात साफ कैद हो चुकी थी, जिससे पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लग गए और उसकी बचने की उम्मीद खत्म हो गई।
ये भी पढे़ं: Love Story: Nehru-Edwina में गजब इश्क, फ्लाइट से भेजे खत, एडविना की मौत पर नेवी के जहाज से दी थी श्रद्धांजलि
गंदा चैट और 'एक्शन' का प्लान
कोर्ट की सुनवाई के दौरान विकास नाथ के मोबाइल से मिले मैसेजेस ने सबको हैरान कर दिया। नाथ ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है और बात आगे न बढ़ने से परेशान है। इस पर दोस्त ने जवाब दिया था, 'अब एक्शन का वक्त है।' यह चैट साबित करती है कि ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि पहले से रची गई एक घिनौनी और सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें: Video: 'किसकी मां ने दूध पिलाया है', ये कहने वाले कौन हैं राजन जी महाराज? पत्नी क्या करती हैं, कितनी संपत्ति
घर की तलाशी में मिले खौफनाक राज
पुलिस ने जब विकास नाथ के घर पर छापेमारी की, तो वहां से GBL की दो और बोतलें बरामद हुईं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि नाथ के बेडरूम में एक गुप्त कैमरा लगा मिला, जो मूवमेंट होते ही रिकॉर्डिंग शुरू कर देता था। उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार छिपकर यौन गतिविधियों को रिकॉर्ड कर चुका है। आरोपी की यह दलील कि उसने महिला को सिर्फ 'रिलैक्स' करने के लिए ड्रग मिलाया था, कोर्ट में पूरी तरह बेअसर साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications