ऑस्ट्रेलिया में जिंदा मिला खून पीने वाला रहस्यमयी जीव, 20 साल से जारी थी 'जिंदा डायनासोर' की तलाश

ऑस्ट्रेलिया में करीब 20 सालों के बाद प्रागैतिहासिक काल का 'जिंदा डायनासोर' मिला है।

मेलबर्न, अक्टूबर 29: हमारी दुनिया रहस्यमयी जीवों से भरी पड़ी है कई बार हमारे सामने ऐसे-ऐसे जीव आते हैं, जिन्हें हमने अकसर फिल्मों में ही देखा होता है। ऑस्ट्रेलिया में करीब 20 सालों से जीवित डायनासोर कहे जाने वाले प्रागैतिहासिक काल के रहस्यमयी जीव की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है और ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट नदी में आखिरकार जिंदा डायनासोर को खोज लिया गया है।

20 साल बाद तलाश पूरी

20 साल बाद तलाश पूरी

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट नदी में टूअर गाइड का काम करने वाले सीन ब्लॉकसिडजे की 20 साल की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है और उन्होंने 'जिंदा डायनासोर' को खोज निकाला है। ये रहस्यमयी जीव खून पीने के लिए जाना जाता है और इसके दांत भयानक खतरनाक होते हैं और इन्हें देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दहशत में आना तय माना जाता है। सीन ब्लॉकसिडजे ने स्थानीय लोगों की मदद से इस रहस्यमयी जीव की तलाश की है।

लैमप्रेयस है इस जीव का नाम

लैमप्रेयस है इस जीव का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, बेहद खुंखार से दिखने वाले इस रहस्यमयी जीव का नाम लैमप्रेयस है और ऐसा माना जाता है कि यह जीव पिछले लाखों सालों से धरती पर मौजूद है। वैज्ञानिकों का माना है कि ये जीव प्रागैतिहासिक काल से ही धरती पर मौजूद है और उन जानवरों में से एक है, जो डायनासोर काल के हैं। ऐसा माना जाता है कि ये जीव जानवरों का शिकार करने के बाद उनका खून पी जाता है, लिहाजा कई लोग इस जानवर को वैम्पायर फिश भी कहते हैं।

इंसानों के लिए कितने खतरनाक?

इंसानों के लिए कितने खतरनाक?

लैमप्रेयस नाम का ये जीव वैसे तो जानवरों के लिए काफी खतरनाक होता है और उन्हें मारने के बाद उनका खून चूस लेता है, लेकिन इस जीव को इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता है। हालांकि, जीव विज्ञानियों ने कहा है कि, दुनिया में लैमप्रेयस की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन अब ये जानवर विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गये है और इनकी कई प्रजातियां विलुप्त भी हो चुकी हैं। सीन ब्लॉकसीज पिछले 20 सालों से इस रहस्यमयी जीव की तलाश कर रहे थे और वो बताते हैं कि, उन्होंने इस जीव को लेकर कई तरह की कहानियां सुन रखी थीं और जब उन्होंने पहली बार इस जीव को देखा तो काफी ज्यादा उत्साहित हो गये थे।

एक दशक से था गायब

एक दशक से था गायब

सीन ब्लॉकसीज ने कहा कि, पिछले 10 साल से ज्यादा वक्त से इस जीव को स्थानीय लोगों ने भी नहीं देखा था, हालांकि इस जीव को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं और स्थानीय लोगों का मानना था कि, एक झरने के पास ये जीव सीन ब्लॉकसीज पाया जाता है, जिसके बाद उन्होंने इसकी तलाश करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि, लैमप्रेयस को आप एक प्रकार की मछली कह सकते हैं, लेकिन इसके जबरे नहीं होते हैं और ये देखने में ईल जैसी होती है। उन्होंने कहा कि, अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस जानवर की उत्पत्ति करोड़ों साल पहले हुई और धीरे-धीरे इसमें विकास होती हई और ये जीव दूसरे जीवों का खून पीने के लिए कुख्यात है।

नीला ट्यूब जैसा दिखा लैमप्रेयस

नीला ट्यूब जैसा दिखा लैमप्रेयस

टूर गाइड सीन ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार झील में इस जीव को देखा, तो ये एक लंबा नीला ट्यूब जैसा दिखाई पड़ा। सीन ने कहा कि, वो जब टूर ग्रुप के साथ घूम रहे थे, तो उन्होंने इसे देखा और उनके साथ मौजूद दूसरे लोग भी इसे देखकर खुश हो गये। सीन ने कहा कि, पिछले 20 सालों से वो इसकी तलाश कर रहे थे और अब एक साथ 6 लैमप्रेयस उन्हें मिले हैं। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने कई बार सुन रखा था कि खून पीने वाले जीव झरने के पास आते रहते हैं'।

डायनासोर के समय से है मौजूद

डायनासोर के समय से है मौजूद

सीन ने बताया कि, लैमप्रेयस जीव करोड़ों साल से मौजूद हैं और डायनासोर के वक्त से ही ये धरती पर मौजूद हैं, हालांकि डायनासोर पृथ्वी से लुप्त हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लैमप्रेयस अपना शुरूआती समय ताजा पानी में बिताना पसंद करते हैं और फिर ये समुद्र में चले जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि, ये समुद्र से वापस नदी की तरफ आते हैं, लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो जाती है। ऑस्ट्रेलिया के एक यूनिवर्सिटी के सीनियर रिसर्च फेलो ने कहा कि, ये काफी अच्छी बात है कि टूअर गाइड सीन ने इस जीव को लेकर जानकारी लोगों की दी है।

20 करोड़ साल से मौजूद

20 करोड़ साल से मौजूद

स्टीफन बिटी नाम के एक विशेषज्ञ ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया की नदी में इस जीव का पाया जाना का उत्साहित करने वाला है और हम काफी किस्मत वाले हैं। वहीं, एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लैमप्रेयस जीव अब लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं और करीब 20 करोड़ साल तक पृथ्वी पर रहने के बाद इनके जाने का वक्त अब आ गया है, क्योंकि पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन की वजह से अब इन जीवों का रहना धीरे-धीरे मुश्किल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+