Twitter की नई CEO Linda Yaccarino एलन मस्क को रिप्लेस करेंगी, कैसा होगा ट्विटर का भविष्य?

Linda Yaccarino CEO का पदभार संभालने के बाद एलन मस्क को रिप्लेस करेंगी। अत्याधुनिक तकनीक में निवेश करने वाले मस्क ट्विटर में आमूल-चूल बदलाव की तैयारी में हैं। उन्होंने इसका स्पष्ट संकेत दे दिया है।

Linda Yaccarino

Linda Yaccarino Twitter CEO का पदभार संभालेंगी। एलन मस्क ने एक दिन पहले संकेत दिया था कि छह हफ्ते बाद एक महिला ट्विटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनेंगी। मस्क कंपनी में तकनीकी पक्ष देखेंगे।

एलन मस्क ने कहा है कि वे लिंडा का ट्विटर सीईओ के तौर पर स्वागत करते हुए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, लिंडा बिजनेस ऑपरेशंस से जुड़े कामकाज देखेंगी, जबकि वे खुद प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर काम करेंगे।

ट्विटर की टॉप पोस्ट पर लिंडा की नियुक्ति के बाद मस्क ने कहा कि वे आने वाले दिनों में लिंडा के साथ काम और सहयोग करने को तत्पर हैं। सामूहिक कोशिशों से ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म पर सबकुछ मिलेगा, यानी एक एवरीथिंग एप बनेगा।

गौरतलब है कि पहली बार पैसों के भुगतान का नियम बनाने को लेकर मस्क की काफी आलोचना भी हुई, लेकिन टेस्ला जैसी अत्याधुनिक और फ्यूचर जेनरेशन कार बना चुकी कंपनी के बॉस मस्क पर कोई असर नहीं पड़ा।

एलन मस्क ने जब पराग अग्रवाल के हटने के बाद कंपनी की कमान संभाली, तब से ट्विटर में कई अहम बदलाव हो चुके हैं। वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट के लिए पहली बार पैसों के भुगतान का नियम बना।

शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाला

इसके अलावा सीईओ के रूप में मस्क की पारी कुछ और वजहों से भी चर्चा में रही। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तमाम अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को भी बहाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+