चीन एक और प्रांत में पीरियड्स में दर्द की वजह से मिलेगी दो दिनों की छुट्टी

बीजिंग। अभी तक आपने मैटरनिटी लीव के बारे में सुना था लेकिन अब चीन उन महिलाओं को भी छुट्टी देने की तैयारी कर चुका है जो हर माह पीरियड के दर्द से गुजरने को मजबूर हैं। चीन के एनहुई प्रांत में एक नया नियम लाया गया है।

china-menstural-pain

इस नियम के तहत उन सभी वर्किंग वीमेन को हर माह दो दिन छुट्टी दी जाएगी जिन्‍हें पीरियड्स के दौरान दर्द होता है। हालांकि छुट्टी के लिए इंप्‍लॉयज को मेडिकल सर्टिफिकेट देना पड़ेगा।

अभी तक जितनी भी रिसर्च इस विषय से सं‍बंधित हुई है, उनके मुताबिक 10 में से एक महिला मेन्‍सटुरल पेन यानी पीरियड्स के दर्द से पीड़‍ित होती है।

वैसे चीन के शांक्‍सी और हुबेई प्रांत में ऐसी छुट्टियां मिलती हैं। वहीं जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और ताइवान के कुछ हिस्‍सों में भी इस छुट्टी का नियम है।

पश्चिमी देशों की महिलाएं अक्‍सर इसके बारे में बात करती हैं और अब लोगों का ध्‍यान इस ओर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+