‘बराक ओबामा के साथ बनाए समलैंगिक संबंध...’ शख्स का बड़ा दावा, क्या सच में गे हैं पूर्व राष्ट्रपति?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर एक शख्स ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। लैरी सिंक्लेयर नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने बराक ओबामा संग यौन संबंध बनाए हैं। लैरी ने ये दावा फॉक्स न्यूज के पूर्व ऐंकर टकर कार्लसन के साथ इंटरव्यू में किया।
लैरी ने इंटरव्यू में ये भी दावा किया है कि उसने बराक ओबामा संग ड्रग्स का सेवन भी किया है। लैरी के दावे में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कहा नहीं जा सकता है लेकिन ओबामा को लेकर इस तरह के खुलासे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

कार्लसन ने इस इंटरव्यू की एक क्लिप X पर शेयर की है। हालांकि ये एक छोटा सा क्लिप है, लेकिन जल्द ही लैरी सिंक्लेयर का पूरा इंटरव्यू आ सकता है।
लैरी ने कहा कि ओबामा ने उसके साथ 1999 में दो बार समलैंगिक यौन संबंध बनाए थे। वह उनसे शिकागो बार के बाहर ओबामा से मिले थे। तब उन्हें यह नहीं पता था कि वह इलिनोइस के सीनेटर हैं।
वीडियो में लैरी सिंक्लेयर ने दावा किया, 'मैंने बराक ओबामा को कोकीन खरीदने के लिए 250 डॉलर दिए। इसके बाद मैंने एक सीडी ट्रे पर कोकीन लेने के लिए लाइन लगाना शुरू किया लेकिन पहले ही बराक ने इसे पीना शुरू कर दिया। मैंने इसके बाद फिर ओबामा को छूना शुरू किया और वही होने लगा जो वह चाहता था।'
रिपोर्ट के अनुसार, यह शख्स साल 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से पहले भी इस तरह के दावे कर चुका है हालांकि तब इन दावों को अमेरिकी मीडिया ने काफी हद तक खारिज कर दिया था क्योंकि ओबामा राष्ट्रपति चुनाव जीतने की राह पर थे।
लैरी सिंक्लेयर के दावे के मुताबिक, ओबामा पुरुषों के साथ सेक्स करते हैं और इससे पहले वह ड्रग्स लेते हैं। सिंक्लेयर ने कहा कि अगर किसी को ऐसा लगता है कि वह झूठ बोल रहे हैं तो वह उनपर लाइ डिटेक्टर से टेस्ट कर सकते हैं। वह एफिडेविट पर साइन करने के लिए भी तैयार हैं।
कौन है लैरी सिंक्लेयर?
लैरी सिंक्लेयर जालसाजी, धोखाधड़ी और चोरी के लिए एरिजोना, फ्लोरिडा और कोलोराडो में जेल की सजा काट चुका है। उसकी आपराधिक छवि के कारण उसकी विश्वसनीयता संदिग्ध बताई जा रही है।
क्या गे हैं बराक ओबामा?
गौरतलब है कि लैरी सिंक्लेयर वह पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने बराक ओबामा के समलैंगिक होने का दावा किया है। हाल ही में ओबामा की सेक्सुएलिटी को लेकर कई दावे सामने आए हैं। केन्या में रहने वाले उनके सौतेले भाई मलिक ओबामा ने बीते जुलाई में यह दावा किया था कि बराक एक समलैंगिक हैं।
बीते महीने न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक लेटर का अंश जारी किया था जो बराक ओबामा ने 1982 में उनकी पूर्व प्रेमिका एलेक्स मैकनियर को लिखा था। इस चिट्ठी में ओबामा ने समलैंगिक सेक्स कल्पना का खुलासा करते हुए लिखा कि , उन्हें 'कल्पना में पुरुषों से रोजाना प्यार करना पसंद है'। उस वक्त बराक ओबामा 21 साल के थे।
इन स्वीकारोक्ति के बावजूद, ओबामा ने पत्र में स्वीकार किया कि उन्होंने एक पुरुष के रूप में अपनी पहचान स्वीकार कर ली है और इसके साथ रहना पसंद करते हैं। ओबामा, जो अब दो बच्चों के पिता हैं, 1992 से अपनी पत्नी मिशेल के साथ वैवाहिक बंधन में हैं, और अतीत में समलैंगिक विवाह के खिलाफ भी रहे हैं।
2004 में, ओबामा ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि शादी एक नागरिक अधिकार है।' उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि समलैंगिकता 'कोई विकल्प नहीं है।' हालांकि व्हाइट हाउस में रहते हुए उन्होंने अपना विचार बदल दिया और 2015 में समलैंगिक विवाह के समर्थन में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications