पाकिस्तान के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के पास धमाका? टीटीपी आतंकी हमले की दे रहा था धमकी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी इलाके में स्थित डेरा गाजी खान जिले में भयानक विस्फोट की सूचना मिल रही है। कहा जा रहा है कि यह विस्फोट परमाणु ऊर्जा विभाग के पास हुआ है। अभी तक इस विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक "विस्फोट" का प्रभाव घटनास्थल से लगभग 50 किलोमीटर दूर महसूस किया गया। हताहतों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। डेरा गाजी में यूरेनियम अन्वेषण सुविधा है। यानि कि इस जगह पर यूरेनियम की पिसाई और खनन का काम होता है।

जानकारी के मुताबिक यहां यूरेनियम का प्लांट भी लगा हुआ है। यही वजह है कि पाकिस्तान की सेना पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी रखती है। इससे पहले टीटीपी ने एक धमकी दी थी कि वह गाड़ियों में विस्फोटक भरकर इस परमाणु ठिकाने को उड़ा देगा।
हालांकि इस बीच सुरक्षा बलों, सीपीसी और एलईए ने डेरा गाजी खान शहर में किसी भी विस्फोट से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर ऐसा कोई विस्फोट नहीं हुआ, सभी रणनीतिक सुविधाएं और नागरिक बुनियादी ढांचे सुरक्षित हैं।
Massive explosion being reported in Dera Ghazi Khan, Punjab. Developing. pic.twitter.com/sGXjMzhmOZ
— FJ (@Natsecjeff) October 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications