Lalit Modi Viral Video: 'मैं भारत सरकार से माफी चाहता हूं', अचानक क्यों गिड़गिड़ाने लगे भगौड़े ललित मोदी?
Lalit Modi apology Indian Government: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपने विवादित बयानों के लिए नहीं बल्कि 'माफी' के लिए। हाल ही में विजय माल्या के जन्मदिन पर खुद को और माल्या को "भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े" बताने वाले मोदी ने अब सोशल मीडिया पर भारत सरकार से माफी मांग ली है।
2010 से लंदन में रह रहे मोदी के इस अचानक बदले सुर ने कई कयासों को जन्म दे दिया है। भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच, ललित मोदी का यह 'सरेंडर मोड' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया- ललित मोदी
विजय माल्या के साथ वीडियो पोस्ट कर इंटरनेट पर हलचल मचाने वाले ललित मोदी अब सफाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी X पोस्ट में लिखा कि , मैं माफी चाहता हूं अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, विशेष रूप से भारत सरकार की, जिनके प्रति मेरे मन में सर्वोच्च सम्मान और आदर है। मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया और मेरा इरादा कभी भी वैसा नहीं था जैसा इसे पेश किया गया। एक बार फिर, मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लंबे समय से विदेश में रह रहे मोदी अब कानूनी पेचीदगियों से थक चुके हैं। यह नरमी पाने या प्रत्यर्पण (Extradition) की कार्यवाही से बचने की एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है।
ये भी पढे़ं: Lalit Modi Film : आईपीएल फाउंडर की लाइफ पर मैवरिक कमिश्नर मूवी, दिखेंगे रोमांचक किस्से
Vijay Mallya birthday video: क्या है पूरा मामला?
22 दिसंबर को वायरल हुए वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या को एक साथ हंसते हुए देखा गया था। मोदी ने माल्या के जन्मदिन पर तंज कसते हुए खुद को भारत का सबसे बड़ा भगोड़ा बताया था और मीडिया को चुनौती दी थी। इस वीडियो ने भारत में भारी जनाक्रोश पैदा किया, क्योंकि दोनों ही अरबों रुपये के वित्तीय अपराधों में वांछित हैं। शायद इस वीडियो के बाद बढ़ते दबाव और सरकार की सख्त प्रतिक्रिया के डर ने मोदी को माफी मांगने पर मजबूर किया है।
ये भी पढे़ं: Lalit Modi: 'ये सेवानिवृत्त होने का वक्त...' कहकर ललित मोदी ने बेटे रुचिर को सौंपी 4555 करोड़ की संपत्ति
ललित मोदी पर क्या है आरोप?
ललित मोदी पर 2010 में आईपीएल के दौरान 425 करोड़ रुपये के ठेके में 125 करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप है। इसके अलावा, नई टीमों की नीलामी में धांधली और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास लंबित हैं। आईपीएल के तीसरे सीजन के बाद BCCI द्वारा सस्पेंड किए जाने पर मोदी अंडरवर्ल्ड का बहाना बनाकर लंदन भाग गए थे। तब से भारत सरकार उनके पासपोर्ट रद्दीकरण और ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिए उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढे़ं: Lalit Modi: सुष्मिता सेन के EX Boyfriend ललित मोदी सरेंडर करेंगे इंडियन पासपोर्ट, अब बने वानुअतु के नागरिक
ब्रिटेन में भगोड़ों का सुरक्षित ठिकाना
ललित मोदी 2010 से और विजय माल्या 2016 से ब्रिटेन में शरण लिए हुए हैं। माल्या को 2019 में आधिकारिक तौर पर 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित किया जा चुका है। भारत सरकार लगातार ब्रिटेन पर इन अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए दबाव बना रही है। हाल के दिनों में प्रत्यर्पण कानूनों में आई तेजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव ने शायद ललित मोदी को यह एहसास करा दिया है कि अब केवल माफी ही कानूनी शिकंजे से बचने का आखिरी रास्ता हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications