Lalit Modi: सुष्मिता सेन के EX Boyfriend ललित मोदी सरेंडर करेंगे इंडियन पासपोर्ट, अब बने वानुअतु के नागरिक
Lalit Modi Citizenship: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ललित मोदी के सुर्खियों में आने का कारण एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ उनके प्रेस संबंध नहीं। बल्कि, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में उन्होंने भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है।
इस बात की पुष्टि शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीटीआई को बताया, 'उन्होंने (ललित मोदी) लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है। मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच की जाएगी।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित मोदी ने प्रशांत महासागर में मौजूद एक टापू देश वनुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है। बता दें कि ललित मोदी ने साल 2010 में भारत छोड़ दिया था और तब से वे लंदन में रह रहे हैं। पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वॉन्टेड लिस्ट में हैं।
दरअसल, ललित मोदी पर आरोप है कि आईपीएल प्रमुख के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान वे करोड़ों रुपए के गबन में शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मुताबिक, हम कानून के तहत आवश्यकतानुसार उनके खिलाफ मामले आगे बढ़ा रहे हैं।
खबर के मुताबिक, मोदी पर बिडिंग में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के साथ-साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। ललित मोदी ने सिर्फ एक बार मुंबई में आयकर और ईडी के अधिकारियों के साथ पूछताछ में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह देश छोड़कर यूके भाग गए थे।
ललित मोदी ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया था जिक्र
इन कानूनी मुद्दों के बावजूद ललित मोदी विदेश में जीवन का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, वैलेंटाइन डे के मौके पर ललित मोदी ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर प्यार में हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक वीडियो मोंटाज शेयर किया। इस दौरान ललित ने अपनी लेडी लव का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने उसके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उनकी 25 साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है।
सुष्मिता सेन संग ललित मोदी ने बटोरीं थी सुर्खिया
साल 2022 में ललित मोदी ने एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन के साथ अपने कुछ समय के रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरीं। उस वक्त ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी बैटर हाफ बताया था। हालांकि, थोड़े समय के बाद ही यह रिश्ता टूट गया था।
ये भी पढ़ें: 'मुझे भी शादी करनी है' 49 साल की सुष्मिता सेन जल्द बनेंगी दुल्हन? ब्रेकअप के बाद बताया वेडिंग प्लान












Click it and Unblock the Notifications