जर्मनी में चलती बस में महिला ने लोगों पर चाकू से किया हमला, 5 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के सीगेन में शुक्रवार शाम को एक बस पर हुए हिंसक हमले में पांच लोग घायल हो गए। बस के भीतर एक महिला ने लोगों पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे।
जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, हमलावर महिला जर्मन नागरिक है। ऐसे संकेत हैं कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और संभवतः ड्रग्स के प्रभाव में थी। पुलिस ने कहा है कि आतंकवाद के कारण ऐसा होने का संदेह नहीं है।

यह घटना सोलिंगन में एक अन्य चाकूबाजी की घटना के बाद हुई है, जहां एक सीरियाई व्यक्ति ने एक उत्सव में तीन लोगों की हत्या करने और कई अन्य को घायल करने की बात स्वीकार की थी।
पीड़ितों में 67 और 56 वर्ष की आयु के दो पुरुष और 56 वर्ष की एक महिला शामिल थी। इस हमले ने जर्मनी को झकझोर कर रख दिया है और विपक्षी दलों से सख्त आव्रजन कानूनों की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications