Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्‍तानी सांसदों के दबाव में लेबर पार्टी के नेता स्‍टार्मर ने बदले कश्‍मीर पर अपने सुर!

लंदन। लेबर पार्टी के नेता कीयर स्‍टार्मर ने जम्‍मू कश्‍मीर पर पार्टी की स्थिति में परिवर्तन होने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कश्‍मीर पर उनकी पार्टी की स्थिति में जरा भी परिवर्तन नहीं हुआ है और यह वैसी ही है। पिछले दिनों स्‍टार्मर की एक प्रतिक्रिया के बाद माना गया था कि पार्टी जो हमेशा से कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का समर्थन देते आई है, वह अब शायद अपने रुख में बदलाव कर रही है।

Keir Starmer.jpg

पहले क्‍या बोले थे स्‍टार्मर

लेबर पार्टी को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में बसे पाकिस्‍तानी समुदाय का बड़ा समर्थन हासिल है। साल 2019 में जब ब्रिटेन में संसदीय चुनाव हुए थे तो लेबर पार्टी के घोषणापत्र में कश्‍मीर मुद्दा भी शामिल था।30 मई को स्‍टार्मर ने लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया (एलएफआईएन) के दौरान कश्‍मीर पर एक बयान दिया था। र्स्‍टामर ने जम्‍मू कश्‍मीर को भारत-पाकिस्‍तान आंतरिक मसला बताया था। स्टार्मर ने कहा था, 'हम एशिया के मुद्दों की वजह से यहां के समुदाय को बंटने नहीं दे सकते है। भारत का कोई भी संवैधानिक मुद्दा भारतीय संसद का मुद्दा है और कश्मीर मामले को भारत और पाकिस्तान को शांतिपूर्वक सुलझाना चाहिए।' स्‍टार्मर को हाल ही में लेबर पार्टी का नेता नियुक्‍त किया गया है। उनसे पहले पार्टी के नेता जेरेमी कार्बिन ने हमेशा, कश्‍मीर मसले पर पाकिस्‍तान का समर्थन किया था। जेरेमी ने कश्मीर में मानवता पर बहुत बड़ा संकट बताते हुए एक आपातकालीन प्रस्ताव भी पास किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+